Haryana
अज्ञात लोगों ने जला डाला गरीब का आशियाना
सत्यखबर तरावड़ी (रोहित लामसर) – कस्बे के गांव शेखनपुर के पास मोड़ पर स्थित एक चाय-करियाणे की दुकान के खोखे में आग लगाकर अज्ञात युवकों ने गरीब का आशियाना छीन लिया। युवकों ने रात को खोखे में आग लगा दी। जिससे खोखे में रखा चाय पत्ती व करियाणे का सामान जलकर राख हो गया। मिली […]
सत्यखबर तरावड़ी (रोहित लामसर) – कस्बे के गांव शेखनपुर के पास मोड़ पर स्थित एक चाय-करियाणे की दुकान के खोखे में आग लगाकर अज्ञात युवकों ने गरीब का आशियाना छीन लिया। युवकों ने रात को खोखे में आग लगा दी। जिससे खोखे में रखा चाय पत्ती व करियाणे का सामान जलकर राख हो गया। मिली जानकारी के अनुसार डेरा जोगी माजरा निवासी गीतनाथ शेखनपुर के पास चाय का खोखा व करियाणे की दुकान पर सामान बेचकर गुजारा करता है।
वह रात को अपना खोखा ठीक तरह से बंद करके गया था, लेकिन सुबह किसी ने उसे सूचना दी कि उसके खोखा व झोपड़ी आग के पूरी तरह खाक हो गई है। जब उसने मौके पर आकर देखा तो उसका आशियाना जलकर राख हो चुका था। जानकारी देते हुए चाय के खोखे पर चाय बेचकर गुजारा करने वाले गीतनाथ ने बताया कि उसकी रोटी का जुगाड़ इसी खोखे से होता था, लेकिन अज्ञात युवकों ने उसके खोखे को आग के हवाले कर दिया।
जिससे उसका 40 हजार से अधिक का नुकसान हुआ है। खोखे में रखा सामान चीनी, पत्ती, मट्टी, मटर, नमकीन, साबुन के अलावा अन्य करियाणे का सामान जलकर राख हो गया। उसने उठने बैठने के लिए एक अलग से झोपड़ी भी बनाई हुई थी। वह भी आग की भेंट चढ़ गई।