Haryana
अपने पति की लंबी ऊमर के लिए करती है महिलाएं करवा चौथ का व्रत – गोयल
अग्रवाल सभा की महिलाओं ने धूमधाम से मनाया करवा चौथ का त्यौहार सत्यखबर लाडवा (संजय गर्ग) – लाडवा की अग्रवाल सभा महिला विंग द्वारा गुरूवार को शिवाला रामकुण्डी में करवा चौथ का पर्व धूमधाम से मनाया गया। जिसको लेकर विंग की महिलाएं अपने-अपने घरों से सुंदर-सुंदर श्रृगांर व सुंदर सुंदर पोशाक पहनकर पहुंची। वहीं कार्यक्रम […]
अग्रवाल सभा की महिलाओं ने धूमधाम से मनाया करवा चौथ का त्यौहार
सत्यखबर लाडवा (संजय गर्ग) – लाडवा की अग्रवाल सभा महिला विंग द्वारा गुरूवार को शिवाला रामकुण्डी में करवा चौथ का पर्व धूमधाम से मनाया गया। जिसको लेकर विंग की महिलाएं अपने-अपने घरों से सुंदर-सुंदर श्रृगांर व सुंदर सुंदर पोशाक पहनकर पहुंची। वहीं कार्यक्रम में मुख्यातिथि ज्ञान भारती कालेज ऑफ एजुकेशन की प्राचार्या रंजना गोयल व विशिष्ट अतिथि के रूप में सुधा गुप्ता, मीनाक्षी छाबड़ा व बबीता शर्मा ने शिरकत की।
मुख्यातिथि रंजना गोयल ने कहा कि करवा चौथ का त्यौहार अपने पति की लंबी उम्र व उसकी तरक्की के लिए महिलाएं करती है। उन्होंने कहा कि महिलाएं करवा चौथ के दिन सुबह दिन निकलने से पहले सगाई खाकर पूरा दिन अन जल त्याग कर अपने पति की लंबी उम्र के लिए दुआ करती हैं और उनके लिए व्रत रखती हैं। उन्होंने कहा कि सांय के समय महिलाओं के साथ बैठकर कथा एक दूसरे को सुनाकर करवा चौथ के पर्व के महत्व के बारे में बताया जाता है। वहीं आपस में कुछ महिलाएं थालियों का भी आदान-प्रदान का काम करती है। उन्होंने कहा कि जिन नई दुल्हनों का पहला करवा चौथ का व्रत होता है उन महिलाओं को इस व्रत का बेसबरी से इंतजार रहता है। उन्होंने कहा कि रात को चांद निकलने के बाद चांद को अरग देने के बाद वह अपने पति के साथ मिलकर अपना व्रत खोलती है।
वहीं कार्यक्रम में शहर की 125 महिलाओं ने भाग लिया। वहीं रामकुण्डी परिसर में महिलाओं ने सुंदर डांस किया भंगड़ा डाला पंजाबी गानों पर गिद्दा किया। वहीं अनेक प्रतियोगिताएं करवाई गई। जो महिलाएं प्रतियोगिताओं में जीती उनको विंग की ओर से पुरस्कार देकर सम्मानित भी किया गया। इस अवसर पर सभा की प्रधान रंजना गोयल, वीणा बंसल, अनिता सिंघल, अनिल गोयल, सुमन सिंघल, उषा गोयल, निर्मल गर्ग, नीला गर्ग, सुशीला, पम्मी, श्रुति, अंजू गोयल, साक्षी, सोनाली, सुमन, रजनी आदि उपस्थित थी।