सत्यखबर, चढ़ीगढ़
कुरुक्षेत्र के पिपली में किसानों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में इनेलो ने 23 सितंबर से जिला मुख्यालयों पर प्रदर्शन का एलान कर दिया है। इनेलो के प्रधान महासचिव एवं विधायक अभय चौटाला की अध्यक्षता में रविवार को कुरुक्षेत्र के झांसा रोड स्थित एक निजी पैलेस में हुई प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक में प्रदेश सरकार को किसानों पर दर्ज मामले वापस लेने के 21 सितंबर तक का समय दिया गया है।
किसान हितों को लेकर किए जाने वाले इन प्रदर्शनों के लिए इनेलो ने कांग्रेस सहित अन्य सभी दलों के नेताओं को भी शामिल करने के लिए चिट्ठी लिखने की बात कही है। बैठक में प्रदेश में बेरोजगारी बढऩे, किसानों को टिड्डी दलों से हुए नुकसान, बिगड़ती कानून व्यवस्था और किसानों पर लाठी चार्ज में विरोध में चार निंदा प्रस्ताव पास किए गए।
कोरोना काल को देखते हुए 25 सितंबर को पूर्व उप प्रधानमंत्री स्व. ताऊ देवी लाल की जयंती जिला स्तर पर गोष्ठियां आयोजित कर मनाने का फैसला लिया गया है। बैठक में उपस्थित प्रदेश और राष्ट्रीय कार्यकारिणी के पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए इनेलो नेता अभय चौटाला ने कहा कि स्व. ताऊ देवी लाल ने सदैव किसानों के हितों की लड़ाई लड़ी। इनेलो पार्टी भी उन्हीं की नीतियों को आगे बढ़ा रही है। इनेलो किसानों पर हुए लाठीचार्ज के मामले पर चुप नहीं बैठेगी
उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार की अनदेखियों को लेकर ही चार निंदा प्रस्ताव पास किए गए हैं। इनमें पहला प्रस्ताव प्रदेश में बढ़ती बेजरोगारी पर इनेलो बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के प्रदेशाध्यक्ष सेवानिवृत्त आइएएस आरएस चौधरी लेकर आए। टिड्डी दल व सफेद मक्खी से हुए किसानों के नुकसान को लेकर दूसरा निंदा प्रस्ताव किसान प्रकोष्ठ के ओम प्रकाश लेकर आए और किसानों के लिए मुआवजे की मांग की। प्रदेश में बिगड़ती कानून व्यवस्था पर निंदा प्रस्ताव राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रकाश भारती लेकर आए और प्रदेशाध्यक्ष नफे सिंह राठी ने चौथा ङ्क्षनदा प्रस्ताव लाठी चार्ज पर पेश किया। बैठक में सभी प्रस्ताव सहमति से पास किए गए। इस मौके पर राष्ट्रीय सचिव नरेंद्र वर्मा, संसदीय बोर्ड के सदस्य नरेश सहारन, महिला प्रधान महासचिव सुनैना चौटाला, जिलाध्यक्ष बूटा सिंह लुखी, कलावति सेन मौजूद रहीं।
https://www.youtube.com/watch?v=m_3n8RiRGnQ&t=139s
Copper waste reduction Copper scrap branding Metal recovery and recycling
Export of Copper cable scrap for recycling, Scrap metal reclamation and utilization center, Scrap copper prices