Haryana
अभाविप ने चलाया केरल बाढ़ पीडि़तों के लिए धन संग्रह अभियान
सत्यखबर, महेंद्रगढ़ (मुन्ना लाम्बा)। अभाविप द्वारा केरल बाढ़ पीडि़तों को सहायता पहुंचाने के लिए चलाया गया धन संग्रह अभियान। शुक्रवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद महेंद्रगढ़ इकाई द्वारा केरल राज्य में आई बाढ़ त्रासदी को लेकर बाजार में धन संग्रह अभियान चलाया गया। इस बारे में जानकारी देते हुए अभाविप के जिला प्रमुख सचिन […]
सत्यखबर, महेंद्रगढ़ (मुन्ना लाम्बा)। अभाविप द्वारा केरल बाढ़ पीडि़तों को सहायता पहुंचाने के लिए चलाया गया धन संग्रह अभियान। शुक्रवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद महेंद्रगढ़ इकाई द्वारा केरल राज्य में आई बाढ़ त्रासदी को लेकर बाजार में धन संग्रह अभियान चलाया गया। इस बारे में जानकारी देते हुए अभाविप के जिला प्रमुख सचिन महायच ने बताया कि अभाविप दुनिया का सबसे बड़ा छात्र संगठन होने के साथ-साथ समाज में सामाजिक संगठन के नाते भी अपनी विशिष्ट पहचान रखता है। इसी कड़ी में शहर में धन संग्रह अभियान चलाया ताकि बाढ़ पीडि़तों की कुछ सहायता की जा सके। इस अवसर पर अभाविप के नगर उपाध्यक्ष विनोद सैनी, अंकित आसोदिया, राजेश कुमार आदि मौजूद रहे।