Haryana
अवशेषों की बिक्री करके आमदनी बढ़ा सकते हैं किसान :- सुशील कुमार
जन कल्याण समिति ने गांव पधाना के किसानों को किया जागरूक तरावड़ी, (रोहित लामसर)। जन कल्याण समिति की ओर से नाबार्ड के सौजान्य से गांव पधाना में किसानों को जागरूक करने के लिए सैमीनार आयोजित किया गया। इस दौरान नाबार्ड के डी.डी.एम. सुशील कुमार ने विशेष रूप से शिरकत कर किसानों को फसलों के अवशेषों […]
जन कल्याण समिति ने गांव पधाना के किसानों को किया जागरूक
तरावड़ी, (रोहित लामसर)। जन कल्याण समिति की ओर से नाबार्ड के सौजान्य से गांव पधाना में किसानों को जागरूक करने के लिए सैमीनार आयोजित किया गया। इस दौरान नाबार्ड के डी.डी.एम. सुशील कुमार ने विशेष रूप से शिरकत कर किसानों को फसलों के अवशेषों के प्रबंधन के बारे में अवगत करवाया। उन्होंने किसानों को बताया कि भूमि की उपजाऊ शक्ति को बढ़ाने व पर्यावरण को शुद्ध रखने के लिए फसल अवशेषों को आग न लगाएं। उन्होंने बताया कि हालांकि किसान इन अवशेषों की बिक्री करके अपनी आमदनी बढ़ा सकते हैं। किसानों को चाहिए कि वह वैज्ञानिकों की सलाह व पद्धति से उन्नत खेती अपनाएं। इस अवसर पर जन कल्याण समिति से राजबाला मान ने सभी किसानों को नाबार्ड की स्कीम के बारे में अवगत करवाया। जिससे किसान अपनी आर्थिक स्थिति को बेहतर बना सकते हैं। हार्टिकल्चर इंस्ट्रीटयूट से डी.एच.ओ. मदन लाल, डा. समर सिंह ने भी किसानों को वैज्ञानिक पद्धति अपनाकर फसलों के उन्नत तरीके समझाएं। गांव के सरपंच प्रतिनिधि प्रवीण कुमार ने भी गांव के सभी किसानों को फसल अवशेष न जलाने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान किसानों ने फसल अवशेष न जलाने की अपील भी की।