NATIONAL
आंदोलनरत किसान आज चक्का जाम के लिए पूरी तरह से तैयार

सत्यखबर
आंदोलनरत किसान आज शनिवार को चक्का जाम के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। जाम में कांग्रेस व इनेलो भी सहयोग करेंगे। वहीं, पुलिस प्रशासन भी पूरी तरह से चौकस है। हरियाणा में 140 से अधिक स्थानों पर आंदोलनकारी किसान स्टेट और नेशनल हाईवे जाम करने की तैयारी में हैं।
इससे निपटने के लिए प्रदेश सरकार की ओर से सभी जिलों में पुलिसिया एवं प्रशासनिक व्यवस्था को पुख्ता किए जाने का दावा किया गया है ताकि विधि-व्यवस्था को लेकर कोई परेशानी न आए।
हरियाणा के सभी जिलों की पुलिस को अलर्ट कर दिया गया है। शनिवार को कोई भी पुलिस कर्मी अवकाश पर नहीं होगा। जो लोग पहले से अवकाश पर चल रहे हैं, उन्हें भी ड्यूटी पर तैनात रहने के निर्देश जारी कर दिए गए हैं। हरियाणा पुलिस महानिदेशक तथा एडीजीपी (कानून व्यवस्था) ने प्रदेश के सभी जिला पुलिस अधीक्षकों के साथ बातचीत कर सुरक्षा व्यवस्था के बारे में जानकारी हासिल की।
कुलदीप बिश्नोई के बेटे भव्य बिश्नोई जल्द ही बंधने वाले है शादी के बंधन में
मुख्य सचिव विजय वर्धन, गृह सचिव राजीव अरोड़ा और डीजीपी मनोज यादव ने मुख्यमंत्री मनोहर लाल को चक्का जाम से निपटने की तैयारियों के बारे में जानकारी प्रदान की है। कांग्रेस और इनेलो ने किसानों के चक्का जाम का समर्थन करने का एलान किया है। कानून व्यवस्था की स्थिति बनाए रखने के लिए राज्य भर में अर्ध सैनिक बलों की 45 बटालियन तैनात हैं। इनके हवाले पूरा प्रदेश है। पुलिस के उच्च अधिकारियों को लगता है कि तनाव के बीच सब कुछ शांति से निपट जाएगा।
Pingback: राकेश टिकैत- कुछ लोग आंदोलन में हिंसा फैला सकते है – Satya khabar india | Hindi News | न्यूज़ इन हिंदी | Breaking News in Hindi | Satya khabar