Haryana
आम आदमी से कोसों दूर भाजपा की नीतियां – राजेंद्र बल्ला
सत्यखबर तरावड़ी (रोहित लामसर) – हरियाणा पुलिस भर्ती बोर्ड के पूर्व सदस्य एवं प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राजेंद्र बल्ला ने कहा कि जब से प्रदेश में भाजपा की सरकार बनी है कोई एक भी ऐसी नीति प्रदेश की जनता के हक के लिए नही बनी, जिससे आम आदमी का फायदा हो सके। उन्होने कहा […]
सत्यखबर तरावड़ी (रोहित लामसर) – हरियाणा पुलिस भर्ती बोर्ड के पूर्व सदस्य एवं प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राजेंद्र बल्ला ने कहा कि जब से प्रदेश में भाजपा की सरकार बनी है कोई एक भी ऐसी नीति प्रदेश की जनता के हक के लिए नही बनी, जिससे आम आदमी का फायदा हो सके। उन्होने कहा कि भाजपा सरकार के राज में हर वर्ग दुखी और परेशन है। सभी वर्ग किसान, व्यापारी, कर्मचारी, मजदूर के अलावा अन्य वर्ग के लोगों को भाजपा सरकार की नीतियों का फायदा नही मिल रहा है। हरियाणा पुलिस भर्ती बोर्ड के पूर्व सदस्य तरावड़ी में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।
इस दौरान उन्होंने कहा कि प्रदेश में ला एंड आर्डर नही रहा। प्रतिदिन दिन-दिहाड़े क्राईम की घटनाओं में वृद्धि हो रही है। राजेंद्र बल्ला ने कहा कि भाजपा राज में किसान की हालत ओर ज्यादा पतली होती जा रही है। किसानों को उनकी फसलों के उचित दाम नही मिल रहे हैं। खाद व बीजों के रेट मंहगे कर दिए गए। कर्मचारियों की हालत भी ज्यादा खराब है। उन्होनें कहा कि कुल मिलाकर भाजपा सरकार ने जो भी नीतियां बनाई है, उनसे किसी भी वर्ग को फायदा नही हुआ। गंदगी के ढेर ही स्वच्छता अभियान की पोल खोलते नजर आते है।