Haryana
आम लोग भाजपा की नीतियों से दुखी – सुल्तान सोलहो
सत्यखबर तरावड़ी (रोहित लामसर) – कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सुल्तान सिंह सोलहो ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने हमेशा ही कार्यकत्र्ताओं ओर हर वर्ग का भला किया है। उन्होने कहा कि अबकी बार प्रदेश में कांग्रेस पार्टी की ही सरकार बनेगी। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सुल्तान सिंह सोलहो तरावड़ी अनाज मंडी में पत्रकारों से बातचीत […]
सत्यखबर तरावड़ी (रोहित लामसर) – कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सुल्तान सिंह सोलहो ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने हमेशा ही कार्यकत्र्ताओं ओर हर वर्ग का भला किया है। उन्होने कहा कि अबकी बार प्रदेश में कांग्रेस पार्टी की ही सरकार बनेगी। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सुल्तान सिंह सोलहो तरावड़ी अनाज मंडी में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। बातचीत के दौरान सुल्तान सिंह सोलहो ने कहा कि भाजपा सरकार से अब प्रदेश की जनता का मोह भंग हो गया है।
भाजपा ने विकास करने की बजाए प्रदेश का विनाश कर दिया। आम लोग भाजपा सरकार की नीतियों से दुखी है। भाजपा सरकार ने युवाओं को रोजगार देने की बजाए उनके साथ धोखा किया। सत्ता से पहले युवाओं से तरह तरह के वायदे किए थे, लेकिन इसके बाद भाजपा सरकार ने सत्ता में आते ही युवाओं के साथ धोखा किया। कांग्रेस नेता सुल्तान सोलहो ने कहा कि प्रदेश की जनता को कांग्रेस पार्टी की नीतियों में विश्वास है। प्रदेश में कांग्रेस पार्टी की सरकार बनेगी।