Haryana
आर्य कन्या की छात्रा नैंसी को मुख्यमंत्री ने किया सम्मानित
सत्यखबर, नरवाना (सन्दीप श्योरान) – आर्य कन्या महाविद्यालय की छात्रा नैंसी को गत वर्ष दसवीं के परीक्षा परिणाम में पूरे प्रदेश भर में द्वितीय स्थान प्राप्त करने पर मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने सम्मानित किया। प्राचार्या उषा मित्तल ने बताया कि भिवानी में आयोजित वार्षिक अलंकरण समारोह में छात्रा नैंसी को यह सम्मान प्रदान किया गया। […]
सत्यखबर, नरवाना (सन्दीप श्योरान) – आर्य कन्या महाविद्यालय की छात्रा नैंसी को गत वर्ष दसवीं के परीक्षा परिणाम में पूरे प्रदेश भर में द्वितीय स्थान प्राप्त करने पर मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने सम्मानित किया। प्राचार्या उषा मित्तल ने बताया कि भिवानी में आयोजित वार्षिक अलंकरण समारोह में छात्रा नैंसी को यह सम्मान प्रदान किया गया। उन्होंने बताया कि छात्रा नैंसी को प्रशस्ति पत्र, रजत पदक, स्मृति चिह्न व पंद्रह हजार रूपये की राशि से सम्मानित किया गया।
उन्होंने बताया कि नैंसी आरंभ से ही मेधावी छात्रा रही है। उन्होंने अन्य छात्राओं को भी नैंसी से प्रेरणा लेकर मेहनत करने के लिए प्रेरित किया, ताकि वो भी अपने मां-बाप का नाम रोशन कर सके। इस उपलब्धि पर विद्यालय प्रधान कृष्ण लाल, रमेश गर्ग, भगवानदास, इंद्रजीत आर्य, विजय आर्य, अश्वनी आर्य, अनिल आर्य, विवेक आर्य, आमोद कुमार, अनुराग आर्य ने बधाई दी।