Haryana
उड़ान ग्रुप ने गरीबों के संग मनाया दीपावली का पर्व
सत्यखबर सफीदों (महाबीर मित्तल) – नगर की सामाजिक संस्था उड़ान गु्रप ने एक अनूठी पहल करते हुए इस बार दिपावली का पर्व गरीबों के संग मनाया। संस्था के द्वारा की गई इस अनूठी पहल की लोगों ने जमकर सराहना की। उड़ान ग्रुप के सदस्य इस पर्व को लेकर ईंट भट्टो पर पहुंचे और वहां पर […]
सत्यखबर सफीदों (महाबीर मित्तल) – नगर की सामाजिक संस्था उड़ान गु्रप ने एक अनूठी पहल करते हुए इस बार दिपावली का पर्व गरीबों के संग मनाया। संस्था के द्वारा की गई इस अनूठी पहल की लोगों ने जमकर सराहना की। उड़ान ग्रुप के सदस्य इस पर्व को लेकर ईंट भट्टो पर पहुंचे और वहां पर काम करने वाले मजदूरों के परिवारों के साथ दीपावली का त्यौहार मनाया।
संस्था के लोगों ने मजदूरों, महिलाओं और बच्चों को मिठाइयां व कपड़े वितरित किए। इसके साथ-साथ सभी ने साथ मिलकर दीपमाला व आतिशबाजी भी की। संस्था के द्वारा किए गए इस आयोजन से मजदूरों के परिवार काफी खुश दिखाई दिए। अपने संबोधन में संस्था के प्रधान शैलेंद्र अरोड़ा ने कहा कि अपने-अपने घर में तो सभी त्यौहार मनाते हैं लेकिन त्यौहार की असली खुशी तो जरूरतमंद लोगों के साथ मनाने में है। इसी संदर्भ को ध्यान में रखकर संस्था ने यह आयोजन किया है। उन्होंने कहा कि समाज में एक ऐसा वर्ग भी निवास करता है जो अभावग्रस्त है और जिसकी तरफ हर किसी को ध्यान देना चाहिए।
अगर हम सभी इसी प्रकार से अभावग्रस्त लोगों के साथ त्यौहारों की खुशियां मनाएंगे तो संपूर्ण समाज में समानता का भाव पैदा होगा और त्यौहार की खुशी दौगुनी हो जाएगी। इस मौके पर मुख्य रूप से एडवोकेट सुशील वर्मा, टेकचंद, दीपक गुप्ता व विनय मंगला सहित काफी तादाद में सदस्य मौजूद थे।