Haryana
एन.एस. स्कूल के छात्र अभिषेक का राष्ट्रीय स्तर पर वुशु चैम्पियनशिप के लिए हुआ चयन
सत्यखबर पिल्लूखेड़ा (संजय जिन्दल) – एन.एस. कान्वैंट स्कूल के विद्यार्थी अभिषेक पुत्र सुनील का चयन राष्ट्रीय स्तर पर तमिलनाडू में होने वाले वुशु चैम्पियनशिप के लिए हुआ। जिसके कारण विद्यालय में खुशी का माहौल बना हुआ है। स्कूल प्रबंधक अजीत आर्य व प्राचार्या सविता आर्या ने कहा कि तमिलनाडू में वुशु चैम्पियनशिप का आयोजन राष्ट्रीय […]
सत्यखबर पिल्लूखेड़ा (संजय जिन्दल) – एन.एस. कान्वैंट स्कूल के विद्यार्थी अभिषेक पुत्र सुनील का चयन राष्ट्रीय स्तर पर तमिलनाडू में होने वाले वुशु चैम्पियनशिप के लिए हुआ। जिसके कारण विद्यालय में खुशी का माहौल बना हुआ है। स्कूल प्रबंधक अजीत आर्य व प्राचार्या सविता आर्या ने कहा कि तमिलनाडू में वुशु चैम्पियनशिप का आयोजन राष्ट्रीय स्तर पर 1 से 6 दिसम्बर तक होने जा रहा है। जिसमें विभिन्न राज्यों से प्रतिभागी शामिल होंगे।
आर्य ने बताया कि हरियाणा के जींद जिले से हमारे विद्यालय के छात्र अभिषेक का चयन हुआ है। उन्होंने कहा कि अब हमारे विद्यार्थियों की प्रतिभा लोहा हरियाणा प्रदेश के साथ-साथ देश के सभी राज्य मानेंगे और हमारे विद्यालय का नाम सुनहरे अक्षरों में लिखा जाऐगा। उन्होंने अपने होनहार विद्यार्थी को सम्मानित करते हुए उसके उज्जवल भविष्य कामना की। इस दौरान शिवचरण शर्मा, विजेंद्र रेढू, डा. बलवान, अश्वनी गौतम, सुमन, रेखा व अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।