सत्यखबर, नरवाना (सन्दीप श्योरान) :- एसडी कन्या स्कूल में खेल दिवस बड़े ही हर्ष और उल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता स्कूल की प्राचार्या मंजू मित्तल ने की। कार्यक्रम में पहली कक्षा से बारहवीं कक्षा तक सभी छात्राओं ने बढ़ चढ़ कर भाग लिया। खेल दिवस में विभिन्न प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें रस्सा कस्सी, 100 मी. रेस, 200 मी. रेस, मटकी रेस एवं नींबू दौड़ इत्यदि खेल करवाए गए। कार्यक्र म में अध्यापिकाओं का रस्सा कस्सी का खेल आकर्षण का केन्द्र रहा। जिसमें प्राइमरी एवं दसवीं तक क ी अध्यापिकाओं के बीच जोर आजमाइश हुई, जिसमें प्राइमरी विभाग की अध्यापिकाओं ने दम खम दिखाते हुए विजय प्राप्त की। प्राचार्या मंंजू मित्तल ने बताया कि इस प्रकार के कार्यक्रम से बच्चों, अध्यापकों एवं अध्यापिकाओं में ऊर्जा का संचार होता है और सहयोग की भावना का भी विकास होता है। अंत में विजेता छात्राओं का को मैडल देकर सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता का परिणाम इस प्रकार रहा, जिसमें छटी से बारहवीं कक्षा की 100 मीटर दौड़ में स्वीटी प्रथम, प्रीति द्वितीय रही। प्राइमरी कक्षा की 100 मीटर दौड़ में विजय प्रथम, राहुल द्वितीय स्थान पर रहा। मटका दौड़ में मुस्कान ने प्रथम, आंचल ने द्वितीय स्थान हासिल किया।
Scrap metal prices Ferrous material recycling equipment Scrap iron reclaiming yard
Ferrous waste solutions, Iron waste redistribution, Metal recycle and recovery
Scrap aluminium reprocessing Scrap aluminum yard Metal waste reclaiming facility