सत्य खबर, करनाल। जिले के भादसो गांव में बच्चों को हत्या करने के बाद खुदकुशी करने के मामले में पुलिस ने आरोपी पत्नी और उसके प्रेमी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मृतक के भाई के ब्यान पर मृतक की पत्नी और उसके प्रेमी के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने, जान से मारने की धमकी देने समेत कई धाराओं में केस दर्ज कर किया गया है। मृतक के भाई संजय कुमार ने पुलिस को दिए गए ब्यान में बताया कि वह तीन भाई हैं। मृतक सुखविन्द्र कुमार सबसे छोटा है। उसकी शादी सीमा पुत्र राजिन्द्र कुमार सैनी वासी नसीर थाना कुन्जपुरा के साथ करीब 8 साल पहले हुई थी। दोनों की एक लडक़ी 6 साल की कीर्ति और एक लडक़ा 3 साल का हिमांशु था। जिन्हें मारकर सुखविन्द्र ने खुद भी फ ांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। जिसके पीछे का कारण सुखविन्द्र की पत्नी सीमा का उसके पड़ोसी कर्णबीर पुत्र सोमदत के साथ प्रेम प्रसंग है। सुखविन्द्र ने सीमा को कई बार समझाया था। उसके पिता ने भी सीमा को समझाने की कोशिश की थी कि तू गलत कदम उठा रही है। इससे समाज में हमारी बेइज्जती हो जाएगी। इसके बावजूद सीमा ने न तो सुखविन्द्र की बात मानी और न ही हमारे पिता की।
यही नहीं सीमा बात-बात पर कर्णबीर से शादी करने की धमकी देती थी। गत 25 जून को वह अपने मायके नसीरपुर गई थी और अपने साथ सारे जेवरात व नकदी लेकर चली गई थी। फि र पता चला कि 25 जून को ही सीमा अपने गांव नसीरपुर से कर्णबीर के साथ भाग गई थी। इसके बाद वे लगातार सुखविन्द्र को फोन करके धमकाते थे। सीमा व कर्णबीर कहते थे कि वे दोनों शादी करके गांव भादसो में ही आएंगे और घर के सामने ही ही रहेंगे। इतना ही नहीं दोनों बच्चो को भी छीन लेंगे। इसी वजह से सुखविन्द्र काफी परेशान रहता था। इसी परेशानी के चलते उसने दोनों बच्चों कीर्ति और हिमांशु को फांसी पर लटकाकर मार दिया और फि र खुद भी फांसी लगाकर अपनी जान दे दी।
ये भी पढ़ें :- शौक पूरा करने के लिए करते थे लूट की वारदात, 10 बदमाश गिरफ्तार
वहीं इस बारे में जानकारी देते हुए इन्द्री थाना के इंस्पेक्टर सचिन ने बताया कि पुलिस मृतक के भाई की शिकायत के आधार पर मृतक की पत्नी सीमा व उसके प्रेमी कर्णबीर के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। मृतकों का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिए गए हैं। घटनास्थल की निरीक्षण करके साक्ष्य लिए गए हैं। उन्होंने दावा किया कि जल्द ही आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होंगे।
Aluminium scrap yard Aluminium scrap industry collaboration Scrap metal drop-off
Scrap metal recycling technologies Ferrous material weight measurement Iron waste disposal facility
Ferrous material recycling unit, Scrap iron reclaiming solutions, Metal waste reduction strategies