Assandh
कांग्रेस की बढ़ती लोकप्रियता से विरोधी पार्टियां परेशान:शेरी
असंध : रोहताश वर्मा । करनाल रोड़ स्थित कांग्रेस कार्यालय में कांग्रेस वर्कर की मासिक मीटिंग का आयोजन किया गया। मीटिंग की अध्यक्षता हरियाणा प्रदेश कांग्रेस किसान सैल अध्यक्ष शेर प्रताप शेरी की अगुवाई में हुई। मींटिग में शहर व क्षेत्रवासियों एवं वरिष्ठ कांग्रेसी वर्करों ने भाग […]
असंध : रोहताश वर्मा ।
करनाल रोड़ स्थित कांग्रेस कार्यालय में कांग्रेस वर्कर की मासिक मीटिंग का आयोजन किया गया। मीटिंग की अध्यक्षता हरियाणा प्रदेश कांग्रेस किसान सैल अध्यक्ष शेर प्रताप शेरी की अगुवाई में हुई। मींटिग में शहर व क्षेत्रवासियों एवं वरिष्ठ कांग्रेसी वर्करों ने भाग लिया।
शेरी ने कहा कि भाजपा सरकार से कर्मचारी,व्यापारी,किसान,मजदूर व आम जन बेहद दु:खी है। प्रदेश में विकास कार्यो के नाम पर घोटाले हो रहे हंै, प्रदेश की सडक़ों का बुरा हाल है। प्रदेश की जनता जान चुकी है कि भाजपा ने चुनावी समय में आमजन को प्रलोभन देकर व झूठ की राजनीति करके भोली-भाली जनता के वोट हथियाने का काम किया था,अब प्रदेश की जनता का भाजपा से मोह भंग हो चुका है। प्रदेश में बेरोजगारी बढ़ती जा रही है,जिसके कारण देश का युवा वर्ग हताश है और आए दिन भाजपा सरकार के घोटाले प्रदेश की जनता के सामने आ रहे हंै। पैट्रोलियम पदार्थों की लगातार बढ़ती कीमतों ने आमजन का जीना मुहाल कर दिया है। घाटे का सौदा साबित होती खेती किसानी की वजह से किसान वर्ग का कृषि कार्यों से मोह भंग होने लगा है। शिक्षित बेरोजगार युवा वर्ग हताशा का शिकार है व कर्मचारी अपनी मांगों व हकों के लिए आंदोलन की राह पर है। गलत आर्थिक नीतियों के बीच ध्वस्त होती अर्थ व्यवस्था के चलते व्यापारी वर्ग अलग से परेशान है।
शेरी ने कहा देश व प्रदेश का मतदाता अब यह बात बखुबी समझ चुका है कि पेट जुमलों से नही रोजगार व रोटी से भरता है। अब भाजपा की उलटी गिनती शुरू हो चुकी है,यह बात आम चुनाव से पहले राजस्थान,मध्यप्रदेश,छत्तीसगढ़ व मिजोरम में होने वाले चुनाव में स्पष्ट हो जाएगी। उन्होंने आगामी 10 सितंबर को प्रस्तावित भारत बंद में बढ़ चढक़र भाग लेने के लिए कार्यकत्र्ताओं का आह्वान
किया।
इस मौके पर पूर्व नपा चेयरमेन जगत राम गुप्ता,जसवंत सिंह पन्नू,गुरबक्श चौगामा,गुलाब थल ग्रामीण प्रधान इंटक,बग्गा सिंह,सुल्तान फौजी,मुनीष मान बल्ला,अनिल शर्मा,गुरपेज चौगामा,महेन्द्र सिंह ललैण,पाला रोड़,कश्मीर ढिल्लों,रामभूल राहाड़ा,मंगली राम शर्मा,वेदपाल जयङ्क्षसहपूरा,सुखबीर सिंधड,तेजपाल सिंह,शीशपाल राणा अरड़ाना,प्रेम पोपड़ा,कर्मबीर सिंह,डा.बलविन्द्र अलावला,दलेल कौल खेड़ा,सहित अन्य कार्यकत्र्ता मौजूद थे।