Haryana
कांग्रेस नेता रवि परूथी ने भाजपा पर कसा तंज? कहा चार साल तक नहीं सुनी लोगों की, अब कर रहे फरियाद
सत्यखबर सोनीपत ( संजीव कौशिक ) – शहरी कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता रवि परूथी ने कहा कि अगर भाजपा नेताओं ने विकास किया होता, तो आज घर-घर जाकर मिन्नते नहीं करनी पड़ती। उन्होंने कहा कि जो लोग चार साल तक लोगों के बीच नहीं गए अब उन्हें अचानक से जनता याद […]
सत्यखबर सोनीपत ( संजीव कौशिक ) – शहरी कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता रवि परूथी ने कहा कि अगर भाजपा नेताओं ने विकास किया होता, तो आज घर-घर जाकर मिन्नते नहीं करनी पड़ती। उन्होंने कहा कि जो लोग चार साल तक लोगों के बीच नहीं गए अब उन्हें अचानक से जनता याद आ गई है। चुनाव नजदीक आते देख भाजपा नेता लोगों को फिर से ठगने की फिराक में है।
रवि परूथी यहां अशोक नगर कच्चे क्वार्टर में में पूर्व मंत्री फूलचंद के आवास पर आयोजित सभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि यूं लोगों को बेवकूफ बनाने की बजाए बेहतर होता कि मंत्री और उनके पति जनता से चुनाव के समय किए गए वादों को पूरा करते। ताकि शहर का विकास होता और तस्वीर बदलती। उन्होंने कहा कि कभी श्मशान घाट की सफाई का ढोंग करते हैं, तो कभी सीवरेज की सफाई का। लेकिन जहां-तहां शहर में लगे कचरे के ढेर इन्हें दिखते नहीं है। कांग्रेस नेता ने कहा कि शहर की ज्यादातकर कालोनियों में स्ट्रीट लाइट जैसी सुविधा भी नहीं है। लेकिन एलईडी का टेंडर कई बार निकला जा चुका है। लोगों के लिए मंगवाई गई यह लाइटें किसके घर रोशन कर रही हैं, इसकी जांच कराने की जरूरत है।
उन्होंने लोगों से कहा कि कांग्रेस की सरकार बनने पर निगम में की गई एक-एक गड़बड़ी की जांच कराई जाएगी। सफाई के नाम पर हो रही लूट तथा स्ट्रीट लाइट घोटाले की जांच कांग्रेस कराएगी और इसमें शामिल लोगों को बेनकाब किया जाएगा। उन्होंने कहा कि शहर में विकास के नाम पर एक ईंट नहीं लगी। लड़कियों के कॉलेज तो शुरू कर दिया गया, लेकिन इसकी जमीन आज तक तय नहीं हो सकी है। इसी तरह चार साल बाद भी बस स्टेंड शहर से बाहर शिफ्ट नहीं हो सका। उन्होंने कहा कि रोडवेज की हडताल से राजस्व को जो घाटा हो रहा है, वो तो है ही साथ में जनता को परेशानी में डाला जा रहा है। अनुभवहीन लोगों के हाथ में सत्ता होने की वजह से आज कर्मचारी एक-एक करके आंदोलन की राह पकड़ रहे हैं। इस मौके उनके साथ रिटायर्ड डीडीपीओ बनवारी लाल, पूर्व पार्षद अशोक अरोडा, पूर्व पार्षद सुरेंद्र नैय्यर, सुरेंद्र मास्टर, रविंद्र कुमार, शमशेर सिंह, राजेश पालीवाल, नितिन, रजनीश, बिशन दास और टोनी आदि मुख्य रूप से मौजूद रहे।