Haryana
कांग्रेस पार्टी के प्रचार के लिए चलाया जनसम्पर्क अभियान
सत्यखबर, नरवाना (सन्दीप श्योरान) – कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अशोक तंवर के दिशा-निर्देश अनुसार ओबीसी के जिला अध्यक्ष सुरेश सोनी ने चांदीराम नैन के साथ गांव कालवान में जन सम्पर्क अभियान चलाया। इस अभियान में जहां उन्होंने कांग्रेस पार्टी की नीतियों का जोर-शोर से प्रचार किया, वहीं हर बूथ पर एक सहयोगी की […]
सत्यखबर, नरवाना (सन्दीप श्योरान) – कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अशोक तंवर के दिशा-निर्देश अनुसार ओबीसी के जिला अध्यक्ष सुरेश सोनी ने चांदीराम नैन के साथ गांव कालवान में जन सम्पर्क अभियान चलाया। इस अभियान में जहां उन्होंने कांग्रेस पार्टी की नीतियों का जोर-शोर से प्रचार किया, वहीं हर बूथ पर एक सहयोगी की नियुक्ति भी की।
जनसंपर्क अभियान के तहत लोगों का बड़ा सहयोग मिला और उन्होंने कांग्रेस पार्टी की मजबूती के लिए समर्थन देने का आश्वासन दिया। ओबीसी जिला अध्यक्ष सुरेश सोनी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ही एक ऐसी पार्टी है जो विकास पर बल देती है और भाजपा की वर्तमान सरकार जनविरोधी है। इस सरकार से सभी लोग दुखी हैं और कांग्रेस पार्टी को विकल्प के रूप में देख रहे हैं।