Haryana
कानून महिलाओं को सुरक्षा की पूरी गांरटी देता है- सुमन बेदी
सत्यखबर, नरवाना (सन्दीप श्योरान) :- एसडी महिला कॉलेज के सभागार में प्राचार्या डॉ. पूनम शर्मा की अध्यक्षता में महिला प्रकोष्ठ व कानूनी साक्षरता प्रकोष्ठ के तत्वाधान में महिला सशक्तिकरण व महिला अधिकार विषय पर विस्तार व्याख्यान का आयोजन किया गया। विस्तृत व्याख्यान में हरियाणा राज्य महिला आयोग की सदस्या सुमन बेदी मुख्य वक्ता के रूप […]
सत्यखबर, नरवाना (सन्दीप श्योरान) :-
एसडी महिला कॉलेज के सभागार में प्राचार्या डॉ. पूनम शर्मा की अध्यक्षता में महिला प्रकोष्ठ व कानूनी साक्षरता प्रकोष्ठ के तत्वाधान में महिला सशक्तिकरण व महिला अधिकार विषय पर विस्तार व्याख्यान का आयोजन किया गया। विस्तृत व्याख्यान में हरियाणा राज्य महिला आयोग की सदस्या सुमन बेदी मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित हुई। उन्होंने छात्राओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि कानून आपको सुरक्षा की पूरी गारंटी देता है। पुलिस भी आपकी सुरक्षा के लिए कटिबद्ध है। आपको अपने अधिकारों की जानकारी होनी चाहिए। हम इतने जागरूक हों कि अपराध होने से पहले ही सचेत हों। यदि आपको कोई परेशान या छेडख़ानी या गलत मानसिकता से देखता या घूरता है, आप पलटकर जवाब दें। शरारती तत्वों की हिम्मत नहीं पड़ेगी। अपने आपको कतई कमजोर न समझे। बीईईओ बलजीत पुनियां ने कहा कि शिक्षा महिला सशक्तिकरण के लिए सबसे बड़ा हथियार है। आप शिक्षित व स्वावलंबी बने। प्राचार्या डॉ. पूनम शर्मा ने कहा कि आप हमेशा अपने अधिकारों के साथ-साथ कत्र्तव्यों को भी समझें। इस अवसर पर डॉ. अनिता छाबड़ा, नयनदीप, अंजना लोहान, शालू सचदेवा आदि प्राध्यापिकाएं मौजूद थी।