Haryana
किसानों के मसीहा को जयंती पर किया याद
सत्यखबर, नरवाना (सन्दीप श्योरान) – भारत माता के महान सपूत किसानों के मसीहा दीनबंधु सर छोटूराम को 24 नवंबर उनकी जयंती पर याद करते हुए दलित अधिकार संघर्ष समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ प्रीतम मेहरा ने याद करते हुए कहा कि चौ. छोटूराम वास्तव में एक युगपुरुष थे। गरीबों तथा समाज के उत्थान के लिए […]
सत्यखबर, नरवाना (सन्दीप श्योरान) – भारत माता के महान सपूत किसानों के मसीहा दीनबंधु सर छोटूराम को 24 नवंबर उनकी जयंती पर याद करते हुए दलित अधिकार संघर्ष समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ प्रीतम मेहरा ने याद करते हुए कहा कि चौ. छोटूराम वास्तव में एक युगपुरुष थे। गरीबों तथा समाज के उत्थान के लिए उन्होंने जीवन भर काम किया। यहां तक कि अंग्रेजो ने भी उनके कामों की सराहना करते हुए उन्हें सर की उपाधि से सम्मानित किया था।
किसानों को समझाते हुए वे कहा करते थे, ए भोले किसान दो बातें जान ले, एक बोलना ले सीख दूसरा दुश्मन पहचान ले। उन्होंने किसान हित के लिए कई कानून पास करवाए, जिससे किसानों को राहत मिली। यही कारण है जब कभी भी किसानों के मसीहा की बात की जाती है, तो सर छोटू राम का नाम पहले लिया जाता है। ऐसे महान समाज सुधारक, गरीब उत्थान प्रेरक शख्सियत को वे शत- शत नमन करते हैं।