सत्यखबर लाडवा (संजय गर्ग) – हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी किसान सैल के प्रदेशाध्यक्ष शेर प्रताप शेरी द्वारा लाडवा हल्का के कर्मठ, ईमानदार पार्टी कार्यकर्ताओं कृष्ण चंद हलालपुर को किसान सैल का प्रदेश उपाध्यक्ष व नसीब सिंह शहजादपुर को प्रदेश महासचिव नियुक्त किया गया है। इन दोनों नेताओं को नियुक्ति होने पर कार्यकर्ताओं में खुशी का माहौल है।
नवनियुक्त प्रदेश उपाध्यक्ष कृष्ण चंद हलालपुर व नसीब सिंह शहजादपुर प्रदेश महासचिव ने अपनी इस नियुक्ति पर पार्टीके प्रदेशाध्यक्ष अशोक तंवर, किसान सैल के प्रदेशाध्यक्ष शेर प्रताप सिंह शेरी व सतविन्द्र सिंह टिम्मी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें जो जिम्मेवारी सौंपी गर्ई है, वह उन्हें बाखूबी निभाने का प्रयास करेंगे। वहीं पार्टी के कार्यकर्ताओं चंदा सिंह मेहरा, श्याम लाल नम्बरदार, कुलविन्द्र सिंह बांगड़, रतनलाल बनवाल, प्रदीप रोहिला, सतबीर, महिन्द्र सिंह, कमल शर्मा, दर्शन शर्मा, सुखबीर सिंह धर्मपाल सैनी बहलोलपुर व अशोक सैन ने उपरोक्त नेताओं की इस नियुक्ति पर प्रसन्नता जाहिर करते हुए दोनों नेताओं को लड्डू खिलाकर मुहं मीठा करवाया और कहा कि उपरोक्त दोनों नेताओं की इस नियुक्ति से पार्टी का संगठन और ज्यादा मजबूत होगा।
Aluminium scrap disposal Scrap aluminium business development Metal recovery plant