सत्य खबर, करनाल
कैमला गांव के घटनाक्रम पर हरियाणा में सियासत तेज हो गई है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल दिल्ली जाएंगे और पूरे मामले पर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह को भी रिपोर्ट देंगे। दूसरी ओर हरियाणा के डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला दिल्ली में लंच पर जननायक जनत पार्टी (JJP) विधायकों के साथ बैठक करेंगे। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने तीन दिन पहले ही गुरुग्राम से दिल्ली पहुंचकर गृहमंत्री अमित शाह को राज्य में किसान आंदोलन की बाबत विस्तृत ब्योरा दिया था। अब एक बार फिर सीएम का दिल्ली दौरा काफी महत्वपूर्ण हो गया है।
https://sat.magzian.com/%e0%a4%95%e0%a5%88%e0%a4%ae%e0%a4%b2%e0%a4%be-%e0%a4%97%e0%a4%be%e0%a4%82%e0%a4%b5-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%95%e0%a4%bf%e0%a4%b8%e0%a4%be%e0%a4%a8%e0%a5%8b%e0%a4%82-%e0%a4%95%e0%a5%8b/
सीएम की किसान महापंचायत में किए गए उपद्रव से हैरान और परेशान है भाजपा का शीर्ष नेतृत्व
जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री मनोहर लाल आज सायं दिल्ली में गृहमंत्री अमित शाह से मिलेंगे। बताया जाता है कि मनोहरलाल के साथ उपमुख्यमंत्र दुष्यंत चौटाला भी रहेंगे। दोनों नेता केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह को राज्य के ताजा राजनीतिक हालातों से अवगत कराएंगे। असल में कैमला घटनाक्रम से भाजपा आलाकमान काफी हैरान और परेशान है। राज्य में पहले कुछ युवाओं ने मंत्रियों फिर उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला को रोका तथा अब मुख्यमंत्री की सभा में उपद्रव किया।
राजनीतिक हालातों को लेकर मनोहर लाल व दुष्यंत चौटाला की गृहमंत्री अमित शाह से होगी मुलाकात
भाजपा आलाकमान हरियाणा में इस घटनाक्रम को सामान्य नहीं मान रही है। इस क्रम में पार्टी के रणनीतिकार भी सक्रिय हो गए हैं। अभी तक राज्य में मुख्य धारा के किसान कृषि कानूनों के खिलाफ नहीं थे। यही कारण था कि दिल्ली बार्डर पर आंदोलनरत किसानों में भी हरियाणा के किसानों की संख्या काफी कम ही रही।
मुख्यमंत्री मनोहरलाल की नारनौल में जल अधिकार रैली में काफी संख्या में ग्रामीण जुटे थे तो कैमला की महापंचायत में भी अच्छी-खासी भीड़ जुड़ी थी। ऐसे में उपद्रव को रोक पाने में असमर्थ प्रशासनिक अधिकारियों पर भी गाज गिर सकती है। भाजपा आलाकमान चाहता है कि हरियाणा में किसी भी सूरत में माहौल खराब नहीं होने दिया जाए।
दिल्ली में रहेगी सियासी हलचल तेज
किसान आंदोलन को लेकर भाजपा और जेजेपी के नेताओं की गृह मंत्री अमित शाह के साथ आज महत्वपूर्ण बैठक होग। मुख्यमंत्री मनोहर लाल, डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला के साथ-साथ । हरियाणा भाजपा अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़, जेजेपी के प्रदेश अध्यक्ष निशान सिंह भी मौजूद रहेंगे। जानकारी के अनुसार, हरियाणा के शिक्षा मंत्री कंवर पाल गुर्जर समेत वरिष्ठ मंत्री भी दिल्ली में मौजूद रहेंगे और किसान आंदोलन पर केंद्रीय गृह मंत्री के समक्ष सारी बातें रखी जाएंगी।
Aluminium scrap extrusion Aluminum scrap material recovery Metal recovery services