सत्यखबर,चंडीगढ़
कोविड महामारी में हमें असमय छोडक़र चले गये लोगों की स्मृति में पौधारोपण बहुत ही भावपूर्ण तरीके से चल रहा है। हरियाणाा भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष सुमित्रा चौहान ने बताया कि सभी प्रभारी नियुक्त महिलाओं ने 306 मंडलों में विभाजित संपूर्ण हरियाणा प्रदेश में, अंत्योदय की अवधारणा को साकार करते हुए, प्रत्येक मंडल में मंडल अध्यक्ष महिलाओं ने अपनी महिला मोर्चा मंडल की टीम के साथ भिन्न-भिन्न सार्वजनिक स्थानों पर वृक्षारोपण का कार्य अत्यंत सुव्यवस्थित तरीके से निर्वहन किया गया।
ये भी पढ़े… राकेश टिकैत ने कहा- किसान आंदोलन की जीत होगी, क्योंकि ये वैचारिक क्रांति है..
भाजपा महिला मोर्चा हरियाणा की नवनियुक्त प्रभारी संतोष यादव ने पूरे कार्यक्रम में अत्यंत लग्न एवं तन्मयता के साथ कार्य करने के लिए कार्यकर्ताओं को प्रेरित कर किया। भाजपा हरियाणा उपाध्यक्ष व भाजपा महिला मोर्चा की प्रभारी संतोष यादव एवं हरियाणा भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष सुमित्रा चौहान के कुशल नेतृत्व के कारण पूरी महिला मोर्चा पूरे पौधों की व्यवस्था की अनुभव करती हैं। स्मृति वृक्षारोपण दिवस की प्रदेश संयोजिका प्रवीन जोशी हरियाणा महिला मोर्चा उपाध्यक्ष रही तथा पूरे पौधों की व्यवस्था हरियाणा महिला मोर्चा सोशल मीडिया संयोजक प्रियंका धुपड़ ने की। प्रदेश के हर जिले में स्मृति वृक्षारोपण दिवस पर वृक्षारोपण की सभी प्रकार की व्यवस्था एवं देख-रेख के कार्य हेतु प्राची खुराना हरियाणा महिला मोर्चा सोशल मीडिया संयोजक व नेहा धवन पेनलिस्ट भाजपा ने सुचारु रूप से किया। पंचकूला की प्रभारी रंजीता मेहता ने भी विभिन्न स्थानों पर स्मृति दिवस के तहत पौधारोपण करवाया। जिसमें महिलाओं ने भी बढ़-चढक़र अपनी भागीदारी दिखाई।
Scrap aluminium sustainability certification Aluminium scrap health and safety Scrap metal reclaiming and recycling center