Haryana
गणपति उत्सव मनाने के लिए महिलाओं ने उठाये 850 कलश
सत्यखबर, नरवाना (सन्दीप श्योरान) :- श्री सिद्धि विनायक सेवा समिति के तत्वाधान में आयोजित गणपति उत्सव एवं श्रीमदभागवत कथा से पूर्व कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा का विशेष आर्कषण यह रहा कि गणपति का मंगल आगमन हुआ। महासचिव विनोद मंगला ने बताया कि कलश यात्रा ग्रीन लैंड पैलेस से शुरू हुई, जिसमें लगभग 850 […]
सत्यखबर, नरवाना (सन्दीप श्योरान) :-
श्री सिद्धि विनायक सेवा समिति के तत्वाधान में आयोजित गणपति उत्सव एवं श्रीमदभागवत कथा से पूर्व कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा का विशेष आर्कषण यह रहा कि गणपति का मंगल आगमन हुआ। महासचिव विनोद मंगला ने बताया कि कलश यात्रा ग्रीन लैंड पैलेस से शुरू हुई, जिसमें लगभग 850 महिलाओं ने कलश उठाये। कलश यात्रा में यजमान की भूमिका रमेश मित्तल ने निभाई। वहीं गणपति को नप के पूर्व चेयरमैन एवं पार्षद कैलाश सिंगला, नरेश जैन, देवीराम गर्ग, सुभाष सिंगला, राकेश शर्मा, मेहरचंद पुजारी, महेन्द्र गोयल, कुलदीप कौशिक, राजेन्द्र शर्मा आदि ने गणपति के रथ को खींचा। उन्होंने बताया कि यह कलश यात्रा शहर के मुख्य बाजार से होते हुए हुडा ग्रांउड मेें आयोजित कथा स्थल पर समाप्त हुई। उन्होंने बताया कि इस कथा में वृन्दावन से कथावाचक राजेन्द्र महाराज अपने मुखारविन्द से भगवान कृष्ण की वन्दना का गुणगान करेंगे और सुन्दर-सुन्दर झांकियां प्रस्तुत की जायेगी। गणपति की शोभा यात्रा में ढोल-नगाड़ों व आतिशबाजी की गई। इस अवसर पर विद्यारानी दनौदा, राजू पार्षद, आदि श्रद्धालु मौजूद थे।
वहीं बाबा कुंडी में श्री गणपति सेवा समिति के तत्वावधान में 13 से 19 सितंबर तक 17वां गणपति उत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा। इसी उपलक्ष में बुधवार सांय शहर में शोभा यात्रा निकाली गई। जिसमें अनेक महिलाओं और पुरूषों ने भाग लिया। समिति के प्रधान भगवानदास निर्वाण ने बताया कि वीरवार को गणपति बैठाने का कार्यक्रम सम्पन्न कर लिया गया है। 18 सितंबर को विशाल जागरण के साथ विशाल भंडारे का आयोजन होगा। 19 सितंबर को बाप्पा मोरया, अगले वर्ष तू जल्दी आ के उद्घोष के साथ सिरसा ब्रांच नहर में गणपति की प्रतिमा का विसर्जन किया जाएगा। यह शोभा यात्रा बाबा कुंडी से चलकर रेलवे रोड़, अपौलो चौक से होते हुए वापिस पहुंची। शोभा यात्रा में सीता राम बागडी बतौर मुख्यातिथि शरीक हुए। इस अवसर पर सतीश पंवार, अचल मित्तल, विनोद निर्वाण, रविकुमार ढालिया, विनोद चितारा, बलवंत ढालिया, प्रह्लाद खत्री, मनीष चायल सहित अनेक श्रद्धालु मौजूद रहे।