सत्यखबर, नरवाना, (सन्दीप श्योरान) :- जिलास्तरीय कल्चरल फेेस्टिवल में गांव बडनपुर के सरकारी कन्या स्कूल की छात्राओं ने अलग-अलग स्पर्धाओं में भाग लिया था। जिसमें छात्राओं ने प्रश्नोत्तरी, समूहगान, हरियाणवी नाटक, समूह नृत्य, सोलो डांस में शानदार प्रदर्शन किया। स्कूल के मुख्याध्यापक रमेश कुमार ने बताया कि कक्षा 6-8 वर्ग में प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में प्रथम स्थान हासिल कर 31 हजार रूपये की राशि जीती। उन्होंने बताया कि पिछले वर्ष भी प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में 31 हजार रूपये का इनाम जीता था।
उन्होनें बताया कि कक्षा 5-8 वर्ग में छात्राओं ने समूहगान में प्रथम स्थान, हरियाणवी नाटक में प्रथम स्थान, समूह नृत्य मेें द्वितीय स्थान, एकल नृत्य में द्वितीय स्थान हासिल किया। इस प्रकार जिलास्तरीय प्रतियोगिता में गांव बडनपुर की छात्राओं का दबदबा रहा। सरपंच सोनिया देवी ने गांव की लड़कियों द्वारा अद्वितीय प्रदर्शन करने पर मुख्याध्यापक रमेश कुमार व उनकी टीम इंचार्ज सुखबीर शास्त्री, अनन्तपाल नैन, महेश कुमार, सरला देवी, रितु शर्मा को बधाई दी।
Scrap metal recycling technologies Ferrous scrap processing Iron waste utilization
Ferrous metal reclamation facilities, Iron reprocessing, Scrap metal recovery
Copper scrap environmental stewardship Copper scrap material handling Scrap metal waste disposal
Copper cable shredder, Metal waste removal, Industrial copper salvage