सत्य खबर, नारायणगढ़ (सरिता धीमान)। भाजपा महिला मोर्चा जिला अम्बाला कमेटी की उपाध्यक्षा सुमन सैनी ने संत शिरोमणि गुरु रविदास जयंती पर विधानसभा क्षेत्र के गांव मिर्जापुर काठ व रामपुर के गुरू रविदास मंदिर में माथा टेक कर प्रदेश वासियों को संत रविदास जयंती की शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा की संत शिरोमणि गुरु रविदास जी एक महान संत, दर्शन शास्त्री, कवि, समाज सुधारक और ईश्वर के अनुयायी थे। वो निर्गुण संप्रदाय अर्थात् संत परंपरा में एक चमकते नेतृत्वकर्ता और प्रसिद्ध व्यक्ति थे। ईश्वर के प्रति अपने असीम प्यार और अपने चाहने वाले, अनुयायी, लोगों में सुधार के लिए अपने महान कविता लेखनों के जरिये संत रविदास ने विविध प्रकार की आध्यात्मिक और सामाजिक संदेश दिए।
सुमन सैनी ने कहा कि संत शिरोमणि गुरु रविदास जी ने ऊँच नीच के मत का खंडन किया और वे अत्यंत विनीत और उदार विचारों के थे। सैनी ने कहा की हम सभी को संत शिरोमणि गुरु रविदास जी के जीवन से प्रेरणा लेते हुए उनके बताये मार्ग पर चलना चाहिए। इस अवसर पर पूर्व जिला उपाध्यक्ष व शिवालिक बोर्ड सदस्य अश्वनी अग्रवाल, नारायणगढ़ मंडल के अध्यक्ष रणदीप सिंह बांका सैनी, मारकंडा मंडल अध्यक्ष जसविंद्र बख्तुआ, शहजादपुर मंडल अध्यक्ष संजीव गुज्जर, सांसद नायब सैनी के निजी सचिव सोहन सैनी, प्रधान रविदास सभा मिर्जापुर काठ जसविंद्र कुमार, अमी चंद, देसराज, बलबीर कुमार, अशोक कुमार, माम राज, संजीव कुमार, सोहन लाल, अशोक कुमार, संजीव कुमार, अमरजीत सिंह, सुखदेव सिंह, लक्ष्मी सिंह, कुसुम, सत्या, सुनीता सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Copper scrap material analysis Copper scrap evaluation Metal scrap recycling and recovery
Copper cable reuse, Scrap metal trading, Recycled copper raw materials
Scrap metal waste reduction Ferrous material recycling market analysis Scrap iron reprocessing
Ferrous waste recycling solutions, Iron scrap brokerage, Environmental metal stewardship