सत्यखबर तरावड़ी, 2 नवम्बर (रोहित लामसर) – दीपावली पर्व के अवसर पर हमें प्रदूषणमुक्त दीपावली मनाने का संकल्प लेने के साथ-साथ दीये की रोशनी में बुराई के अंधकार को मिटाने का काम करना चाहिए। हमें आतिशबाजी पर लाखों रुपए फूंकने की बजाए घर में घी के दीये जलाकर खुशियां मनानी चाहिए और सभी को भाईचारे का संदेश देना चाहिए। दीपावली पर्व दीपों का त्यौहार हैं। हमें दीपावली पर्व प्रदूषणमुक्त दीपावली मनाने का संकल्प लेना चाहिए। दीपावली पर्व को लेकर शहर के उद्योगपत्तियों ने अपने विचार रखे। शिव शक्ति इंटर गलोबल के एम.डी. रमेश गुप्ता व गणेश फूड के एम.डी. एवं समाजसेवी विजय गोयल ने कहा कि हमें चाहिए कि दीपावली पर्व पर पैसे खर्च कर आतिशबाजी चलाने की बजाए क्यों न दीपावली पर्व उत्साह और भाईचारे के साथ मनाया जाए। हमें दीपावली पर्व पर भाईचारे का संदेश देते हुए प्रदूषणमुक्त दीपावली मनानी चाहिए।
नगरपालिका के उप-चेयरमैन एवं डबल चाबी के एम.डी. पंकज गोयल व जानकी दास राईस मिल के एम.डी. कृष्णचंद सिंगला ने कहा कि आतिशबाजी चलाने से दीपावली पर्व को प्रदूषित किया जाता हैं, जोकि सरासर गलत हैं। दीपावली पर्व पर हमें खुशियां बांटने के साथ-साथ प्रदूषणरहित दीपावली मनाने को लेकर सभी को जागरूक करना चाहिए। हंस राईस मिल के एम.डी. प्रदीप गुप्ता व राघव राईस मिल के एम.डी. राकेश गर्ग ने कहा कि दीपावली पर्व दीपों का त्यौहार है। इस दिन दीप जलाने चाहिए। पटाखों एवं आतिशबाजी के कारण एक पल में ही लाखों रुपए का नुकसान हो सकता हैं, इसलिए दीपावली पर्व पर खुशियां मनाएं ओर प्रदूषणमुक्त दीपावली मनाएं।
Aluminum scrap treatment Scrap aluminium licensing Metal reclamation and recycling solutions