Haryana
चुनावी वर्ष में लोगों को भाजपा और कांग्रेस में अंतर समझाना महत्वपूर्ण – बृजेन्द्र सुरजेवाला
सत्यखबर, नरवाना (सन्दीप श्योरान) – आगामी 11 नवंबर को जीन्द में प्रस्तावित कांग्रेस के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी रणदीप सिंह सुरजेवाला के नेतृत्व में होने वाली गरीब अधिकारी रैली को लेकर कांग्रेसी कार्यकत्र्ताओं की पंजाबी धर्मशाला में हल्का स्तरीय बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता किसान-खेत मजदूर कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष शमशेर सिंह सुरजेवाला ने की। वरिष्ठ […]
सत्यखबर, नरवाना (सन्दीप श्योरान) – आगामी 11 नवंबर को जीन्द में प्रस्तावित कांग्रेस के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी रणदीप सिंह सुरजेवाला के नेतृत्व में होने वाली गरीब अधिकारी रैली को लेकर कांग्रेसी कार्यकत्र्ताओं की पंजाबी धर्मशाला में हल्का स्तरीय बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता किसान-खेत मजदूर कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष शमशेर सिंह सुरजेवाला ने की। वरिष्ठ नेता बृजेन्द्र सिंह ने कहा कि रैली को रणदीपसिंह सुरजेवाला संबोधित करेंगे।
उन्होंने भाजपा सरकार को हर कदम पर फेल करार देते हुए दावा किया कि आगामी चुनाव में रणदीप सिंह सुरजेवाला के नेतृत्व में प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनना तय है। बैठक में कार्यकर्ताओं की हर गांव, वार्ड में लोगों को भाजपा की पोल खोल अभियान के बारे में बताने के लिए कहा। रैली के आयोजक युवा नेता सतबीर दबलैन ने कहा कि यह चुनावी वर्ष है और अब कार्यकर्ताओं को लोगों के पास जाकर भाजपा और कांग्रेस सरकार का अंतर समझाना है, ताकि लोग भाजपा को सत्ता से बाहर फेंककर कांग्रेस में आस्था जताएं।
इस अवसर पर महिला कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष विद्या रानी दनौदा, कैलाश सिंगला, रामपाल उझाना, विराट नैन, दिलबाग लौन, दर्शना भीखेवाला, सतबीर दबलैन, मनोज नैन, पार्षद सुरेन्द्र, कृष्ण मोर, जयपाल गोयत, राजपाल बनवाला, विनोद मंगला, मा. मनीराम सहित कई कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।