सत्यखबर, सफीदों, (महाबीर)
ऑल हरियाणा पी.डब्ल्यू.डी. मैकेनिकल कर्मचारी यूनियन के पदाधिकारियों की एक बैठक नगर के जनस्वास्थ्य विभाग कार्यालय पर संपन्न हुई। मीटिंग की अध्यक्षता ब्रांच प्रधान जितेंद्र भारद्वाज ने की। मीटिंग में कर्मचारियों ने सरकार की कर्मचारी विरोधी नीतियों का जमकर विरोध किया। वहीं कर्मचारियों ने उप मुख्यमंत्री द्वारा जलघरों को पंचायत को सौंपने वाले ब्यान की कड़ी निंदा की। अपने संबोधन में प्रधान जितेंद्र भारद्वाज ने कहा कि पंचायतों को दिए गए जलघर खंडहर हो चुके हैं और महीनों तक उनकी पाइपलाइन ठीक नहीं करवाई जाती। जो जलघर जन स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों द्वारा चलाए जा रहे हैं वे पूरी तरह से दुरूस्त चल रहे है। विभाग के कर्मचारी पूरी निष्ठा के साथ अपने कर्तव्य का निर्वहन करते हुए प्रत्येक घर तक स्वच्छ जल पहुंचाने का काम कर रहे हैं।
हरियाणा सरकार अपना कर्मचारी विरोधी होने का प्रमाण देते हुए हजारों घरों को उजाडऩे का काम कर रही है। उन्होंने सरकार से मांग की कि जनता व कर्मचारियों के हितों को ध्यान में रखते हुए जलघरों को पंचायतों को सौंपने का निर्णय वापिस ले। अगर सरकार अपना फैसला वापिस नहीं लेती है तो कर्मचारी आंदोलन का मार्ग अपनाने पर मजबूर होंगे। इस मौके पर प्रमुख रूप से दलवीर, अजमेर चेची, विकास कुंडू, राजवीर अत्री, देवराज शर्मा, सुरेंद्र सिंह, अनिल हुड्डा, होशियार शर्मा, संदीप सांगवान, विश्वजीत, अजय, बंसीलाल, नसीब सिंह, कश्मीरी लाल, सूरजपाल सिंह, वीरेंद्र, सुखविंद्र, मुमताज व विक्रम मौजूद थे।
https://www.youtube.com/watch?v=F4EYkA2sTow
Aluminum scrap collection Scrap aluminium recycled products Scrap metal reclaiming facility
Metal recovery and reuse Ferrous metal reclamation yard Scrap iron trade
Ferrous metal market, Iron metal recovery, Metal waste pricing