Chandigarh
जानिए धान कटाई के मौसम के दौरान हरियाणा के कितने किसानों ने पराली को जलाया है?
सत्यखबर चंडीगढ़ (ब्यूरो रिपोर्ट) – हरियाणा में चालू धान कटाई मौसम के दौरान 100 किसानों में से 99 किसानों ने पराली को नहीं जलाया है। एक सरकारी प्रवक्ता ने आज यहां यह जानकारी देते हुए हरियाणा के किसानों के प्रति अपना आभार व्यक्त किया और प्रशंसा की, जिन्होंने ऐसा करके पर्यावरण सुरक्षा के प्रति अपनी उच्च […]
सत्यखबर चंडीगढ़ (ब्यूरो रिपोर्ट) – हरियाणा में चालू धान कटाई मौसम के दौरान 100 किसानों में से 99 किसानों ने पराली को नहीं जलाया है। एक सरकारी प्रवक्ता ने आज यहां यह जानकारी देते हुए हरियाणा के किसानों के प्रति अपना आभार व्यक्त किया और प्रशंसा की, जिन्होंने ऐसा करके पर्यावरण सुरक्षा के प्रति अपनी उच्च स्तर की जिम्मेदारी और जागरूकता प्रदर्शित की है। हरियाणा में कुल सात लाख किसानों द्वारा धान की खेती की जाती है।
प्रवक्ता ने बताया कि प्रदेश में 13 लाख हेक्टेयर क्षेत्र पर धान की बुआई की गई। अब तक 10 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में कटाई की जा चुकी है। आज तक केवल 6200 हेक्टेयर क्षेत्र में पराली जलाए जाने की सूचना मिली है। यह कुल कटाई क्षेत्र का मात्र 0.6 प्रतिशत है। उन्होंने बताया कि हरियाणा सरकार और भारत सरकार द्वारा इस बारे किसानों में जागरूकता उत्पन्न करने के लिए चलाए गए व्यापक अभियान और कस्टम हायरिंग सेंटर्स की स्थापना और व्यक्तिगत कृषि उपकरणों की खरीद के लिए सब्सिडी का प्रावधान किए जाने से ऐसा संभव हो सका है। वर्ष 2018-19 के दौरान आईईसी गतिविधियों और सब्सिडी पर 107 करोड़ रुपये खर्च किए गए हैं।