सत्यखबर, चढ़ीगढ़
कांग्रेस पार्टी की नीतियों ने ही किसानों को सबसे अधिक नुकसान पहुंचाया है। किसानों को भूखमरी के कगार पर खड़ा कर दिया है। आज वही कांग्रेस अपने को किसानों का हितैषी कह रही है। उक्त बातें कृषि मंत्री जयप्रकाश दलाल ने पट्टीकल्याणा स्थित सेवा साधन केंद्र में कही। वे दिल्ली से चंडीगढ़ जाते समय यहां कुछ देर के लिए रूके थे। मंत्री ने कहा कि भाजपा ने सत्ता संभालने के बाद किसानों, आढ़तियों और व्यापारियों की सुध ली। उनके लिए केंद्र और राज्यों में कल्याणकारी नीतियां बनाई, जिसका फायदा किसानों को मिलने लगा है।
फसल बीमा, मुआवजा, भावांतर भरपाई आदि योजनाओं का लाभ प्रदेश के किसानों को मिला है। उनकी माली हालत सुधरी है। उन्हें अब फसलों के खराब होने का डर नहीं है। कांग्रेसी नेताओं को ये बातें हजम नहीं हो रही है। वे किसानों, आढ़तियों और व्यापारियों को भड़का कर राजनीति रोटी सेंकने में लगे हैं। किसान-व्यापारी भी इस बात को समझ चुके हैं। पीपली कांड विपक्षियों की देन है। कृषि मंत्री जेपी दलाल ने कहा कि नए विधेयकों से किसी को नुकसान नहीं होगा। इसका फायदा मिलेगा। फसल न्यूनतम समर्थन मूल्य पर खरीदी जाएगी
https://www.youtube.com/watch?v=wJPAzjZbrl0
Aluminium recycling services Aluminium recycling environmental standards Metal reclaiming and repurposing services