राष्‍ट्रीय

जोरा सिंह डूमरखां को जेजेपी किसान सैल का जिलाध्यक्ष बनाने पर मनाई खुशी

सत्यखबर, नरवाना (सन्दीप श्योरान) :-

PM Modi का पाक को सीधा संदेश पहलगाम हमले पर कड़ा रुख! अब होगी करारी कार्रवाई
PM Modi का पाक को सीधा संदेश पहलगाम हमले पर कड़ा रुख! अब होगी करारी कार्रवाई

जोरा सिंह डूमरखा को जननायक जनता पार्टी किसान सैल का जिलाध्यक्ष बनाये जाने पर कार्यकत्ताओं ने मिठाई बांटकर खुशी का इजहार किया। वरिष्ठ नेता नंदलाल शर्मा व सत्ता श्योकंद ने संयुक्त रूप से कहा कि जोरा सिंह ने हमेशा किसानों की लड़ाई लड़ी है और किसानों की समस्याओं का समाधान करने के लिए हमेशा आगे रहे। नवनियुक्त किसान सैल के जिलाध्यक्ष जोरा सिंह ने कहा कि वो इसके लिए पार्टी संस्थापक डा. अजय चौटाला, स. निशान सिंह, नैना चौटाला, दुष्यंत चौटाला व दिग्विजय चौटाला का आभार व्यक्त करते हैं। उन्होंने कहा कि जेजेपी की सरकार बनने पर किसान हितों के लिए अनेक योजनाएं शुरू की जाएंगी, ताकि किसान को उनकी फसल का उचित मूल्य मिल सके। इस मौके पर बालकृष्ण शर्मा, नंदलाल शर्मा, सता श्योकन्द, मनदीप श्योकंद, दिनेश शर्मा, पवन कुमार, जयपाल, सीता जांगडा, राजा, गोलू शर्मा, प्रकाश नायक, गौरव राणा आदि कार्यकर्ता मौजूद थे।

Pahalgam Attack: सुरक्षा घेरे के भीतर हमला कांग्रेस ने उठाए सवाल क्या ढूंढ पाएंगे जवाब
Pahalgam Attack: सुरक्षा घेरे के भीतर हमला कांग्रेस ने उठाए सवाल क्या ढूंढ पाएंगे जवाब

Back to top button