Haryana
दिल्ली की तर्ज पर हरियाणा का सुधार करेगी आप – मेहर सिंह बेदी
सत्यखबर तरावड़ी (रोहित लामसर) – आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं की एक बैठक का आयोजन गुरुद्वारा रोड पर किया गया। जिसकी अध्यक्षता आप पार्टी के करनाल ग्रामीण जिलाध्यक्ष बलबीर नरवाल ने की। बैठक में नीलोखेड़ी विधानसभा संगठन मंत्री मेहर सिंह बेदी ने विशेष रूप से हिस्सा लिया। इस दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं को आप पार्टी की […]
सत्यखबर तरावड़ी (रोहित लामसर) – आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं की एक बैठक का आयोजन गुरुद्वारा रोड पर किया गया। जिसकी अध्यक्षता आप पार्टी के करनाल ग्रामीण जिलाध्यक्ष बलबीर नरवाल ने की। बैठक में नीलोखेड़ी विधानसभा संगठन मंत्री मेहर सिंह बेदी ने विशेष रूप से हिस्सा लिया। इस दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं को आप पार्टी की नीतियों से अवगत करवाया।
बैठक को संबोधित करते हुए आप नेता मेहर सिंह बेदी व बलबीर नरवाल ने कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर हमला करना शर्मनांक और घटिया सोच का परिचय है। यह हमला बेहद नींदनीय है। उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल एक ईमानदार नेता के रूप में उभर कर सामने आए हैं। उन्होंने दिल्ली में विकास की गंगा बहाने के साथ-साथ अस्पतालों और स्कूलों की व्यवस्था में परिवर्तन लाया है। उन्होंने कहा कि दिल्ली की तर्ज पर हरियाणा में भी आप पार्टी सुधार करेगी।
उन्होने कहा कि प्रदेश में बिगड़ रहे शिक्षा व्यवस्था और अस्पताल व्यवस्था के सिस्टम को आम आदमी पार्टी की ठीक करेगी। उन्होंने बताया कि इससे पहले उन्होंने बस्तली, निसिंग, कुडक़, पुरानी नीलोखेड़ी, तरावड़ी के अलावा अन्य जगहों पर आम आदमी पार्टी कार्यकत्र्ताओं की बैठक भी ली। इस अवसर पर नीलोखेड़ी विधानसभा संगठन मंत्री मेहर सिंह बेदी, आप पार्टी के ग्रामीण जिलाध्यक्ष बलबीर नरवाल, धर्मसिंह, रमेश शर्मा, संदीप शर्मा, राजेश, अरूण कुमार के अलावा आप पार्टी के अन्य कार्यकत्र्ता मौजूद रहे।