सत्यखबर चरखी दादरी ( विजय कुमार ) – दुष्यंत व दिग्विजय चौटाला को इनेलो पार्टी से निष्कासित करने के बाद दादरी में पार्टी से इस्तीफा देने वालों की बाढ़ आ गई है। दादरी जिले से पार्टी के कई प्रकोष्ठों के जिलाध्यक्ष, पदाधिकारी व हलकाध्यक्षों द्वारा शनिवार को दिनभर इस्तीफा देने का सिलसिला लगाया जारी रहा। इतना ही नहीं बल्कि कई नेताओं ने अपनी गाडिय़ों व घरों में लगे इनेलो पार्टी के झंडे भी उतार दिए।
शनिवार को इनेलो के कई प्रकोष्ठों के जिलाध्यक्ष व अन्य पदाधिकारियों ने दुष्यंत और दिग्विजय चौटाला को इनेलो पार्टी से निष्कासन के बाद महिला जिलाध्यक्ष लक्ष्मी बलौदा, किसान सेल के जिलाध्यक्ष भूपेंद्र बौंद, बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष डा. विजय सांगवान मंदोला, एससी सेल के हलकाध्यक्ष राकेश दूधवा सहित युवा इनेलो के हलकाध्यक्ष के साथ-साथ विभिन्न प्रकोष्ठों के पदाधिकारियों ने इनेलो पार्टी छोडऩे की घोषणा की। महिला जिलाध्यक्ष लक्ष्मी बलौदा ने कहा कि 5 नवंबर को महिला की पूरी जिला इकाई इस्तीफा हाईकमान को भेज देगी।
क्योंकि अजय सिंह चौटाला परिवार के साथ योजनाबद्ध तरीके से खेल खेला गया है। वहीं बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष के जिलाध्यक्ष विजय सांगवान ने प्रेस वार्ता करते हुए कहा कि बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ की पूरी जिला कार्यकारिणी द्वारा सामूहिक रूप से इस्तीफा दे दिया है। जल्द ही जिले के दोनों हलकों की कार्यकारिणी सदस्य भी इस्तीफा देंगे। किसान सेल के जिलाध्यक्ष भूपेंद्र बौंद ने अपना इस्तीफा देते हुए कहा कि कुछ लोगों ने पार्टी को हाईजेक कर लिया है। दुष्यंत व दिग्विजय के साथ जो हुआ, उससे युवा वर्ग की भावनाओं को ठेस पहुंचा है। वहीं पिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव विनोद मोड़ी, पूर्व जिला उपाध्यक्ष धर्मराज फौगाट, युवा इनेलो के पूर्व जिलाध्यक्ष राजेश फौगाट, युवा हलकाध्यक्ष राकेश कलकल सहित कई पदाधिकारियों ने इस्तीफे हाईकमान को भेजे है।
Scrap metal smelting Ferrous material appraisal Iron scrap recycling plant
Ferrous waste material repurposing, Iron waste reclamation solutions, Environmental metal recycling practices
Aluminum scrap yard Aluminium scrap market outlook Scrap metal logistics optimization