Haryana
देश का अन्नदाता किसान दर-दर भटकने को मजबूर :- राजेश चौधरी
सत्यखबर तरावड़ी (रोहित लामसर) – कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राजेश चौधरी ने कहा कि भाजपा सरकार से अब प्रदेश की जनता का मोह भंग हो गया हैं। भाजपा सरकार के राज में न तो किसी भी वर्ग का भला हुआ और न ही किसानों की समस्याएं हल हुई। उन्होने कहा किसान अपनी फसलों के दाम […]
सत्यखबर तरावड़ी (रोहित लामसर) – कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राजेश चौधरी ने कहा कि भाजपा सरकार से अब प्रदेश की जनता का मोह भंग हो गया हैं। भाजपा सरकार के राज में न तो किसी भी वर्ग का भला हुआ और न ही किसानों की समस्याएं हल हुई। उन्होने कहा किसान अपनी फसलों के दाम के लिए दर-दर भटक रहे हैं, लेकिन अनाज मंडियों में उनके खून-पसीने की कमाई को लूटा जा रहा है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राजेश चौधरी तरावड़ी अनाज मंडी में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने कहा कि किसान देश का अन्नदाता है, फिर भी अनाज मंडियों में किसानों के खून-पसीने की कमाई को लूटा जा रहा है।
किसानों के लिए मंडियों में पर्याप्त मात्रा में सुविधाएं नही हैं। उनके सोने को कौडिय़ों के भाव खरीदा जा रहा है, जिससे किसान संतुष्ट नही है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राजेश चौधरी ने कहा कि भाजपा किसानों से झूठे वायदे करके सत्ता में आई है। चुनाव के समय किसानों को राहत पहुंचाने के लिए तरह-तरह के वायदे भाजपा ने किए थे, लेकिन सत्ता हासिल करने के बाद भाजपा वायदे से मुकर गई और एक भी वायदा पूरा नही कर पाई। सत्ता में आते ही भाजपा अपने वायदे भूल गई। अब किसानों को धोखा दिया जा रहा है। किसान अब सडक़ों पर आने को मजबूर हैं। राजेश ने कहा कि किसान पहले ही कर्ज के बोझ तले दबा हुआ है। ऐसे में सरकार के नए-नए फरमान किसानों को आत्महत्या के लिए भी मजबूर कर रहे हैं।