Haryana
धूमधाम के साथ मनाया गया बाल दिवस
सत्यखबर सफीदों (महाबीर मित्तल) – नगर के गुरु गोबिंद सिंह सीनियर सेकेंडरी स्कूल में बुधवार को बाल दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर आयोजित कार्यक्रम में बच्चों ने बढ़-चढक़र भाग लिया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों, कविता, गीत, भजनों के माध्यम से पूर्व प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू के जीवन पर प्रकाश डाला गया। इसके अलावा बच्चों […]
सत्यखबर सफीदों (महाबीर मित्तल) – नगर के गुरु गोबिंद सिंह सीनियर सेकेंडरी स्कूल में बुधवार को बाल दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर आयोजित कार्यक्रम में बच्चों ने बढ़-चढक़र भाग लिया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों, कविता, गीत, भजनों के माध्यम से पूर्व प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू के जीवन पर प्रकाश डाला गया। इसके अलावा बच्चों के खेलकूद करवाए गए और उन्हे बाल विकास, बाल संरक्षण व बाल अपराध के बारे में अवगत करवाया गया।
बच्चों की मेंढक रेस, चम्मच रेस व साधारण रेस करवाई गई। समारोह के मुख्यातिथि प्रधानाचार्य गुलाब सिंह करोड़ीवाल ने अपने संबोधन में कहा कि भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पं.जवाहरलाल नेहरू का जन्मदिन 14 नवंबर को बाल दिवस के रूप में मनाया जाता है, क्योंकि नेहरूजी को बच्चों से बहुत प्यार था और बच्चे उन्हें चाचा नेहरू पुकारते थे। बाल दिवस बच्चों को समर्पित भारत का राष्ट्रीय त्योहार है। देश की आजादी में भी पं जवाहर लाल नेहरू का बड़ा योगदान था।
प्रधानमंत्री के रूप में उन्होंने देश का उचित मार्गदर्शन किया था। दरअसल बाल दिवस की नींव 1925 में रखी गई थी। जब बच्चों के कल्याण पर विश्व कांफे्रस में बाल दिवस मनाने की सर्वप्रथम घोषणा हुई। 1954 में दुनिया भर में इसे मान्यता मिली। उन्होंने बच्चों को पं. जवाहरलाल नेहरू के पद चिह्नों पर चलने का आह्वान किया।