Haryana
नगर पालिका ने शुरू किया डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन!
20 लाख रूपए के 4 टिप्पर घर घर जाकर उठाएंगे कूड़ा सत्यखबर सफीदों (ब्यूरो रिपोर्ट) – शहर में एक बार फिर डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन का कार्य नगर पालिका द्वारा शुरू कर दिया गया है। इसके लिए नगर पालिका ने 4 टिप्पर डंपर खरीदे हैं। इस सफाई अभियान की शुरुआत मंगलवार तड़के नगर पालिका […]
20 लाख रूपए के 4 टिप्पर घर घर जाकर उठाएंगे कूड़ा
सत्यखबर सफीदों (ब्यूरो रिपोर्ट) – शहर में एक बार फिर डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन का कार्य नगर पालिका द्वारा शुरू कर दिया गया है। इसके लिए नगर पालिका ने 4 टिप्पर डंपर खरीदे हैं। इस सफाई अभियान की शुरुआत मंगलवार तड़के नगर पालिका प्रधान की अध्यक्षता में की गई।
नगर पालिका प्रधान सेवाराम सैनी ने बताया कि नगर पालिका द्वारा 4 टिपर जिनकी कीमत 20 लाख के लगभग है, खरीद किए है। यह टिप्पर घर घर जाकर कूड़ा इकट्ठा करेंगे। इससे पहले ई-रिक्शा द्वारा यह कलेक्शन का कार्य किया जा रहा था। जिन का ठेका खत्म होने के बाद अब नगर पालिका द्वारा इन टिपरो की खरीद की गई है। उन्होंने बताया कि अभी नगर पालिका द्वारा 5 टिप्पर और खरीदने का प्रस्ताव पारित किया गया है। इन्हें भी जल्द ही खरीद लिया जाएगा। इसके बाद हर 2 वार्ड पर एक टिपर काम करेगा। इस व्यवस्था के बाद अब शहर में गंदगी नहीं रहेगी।
इस अवसर पर नगर पार्षद रोशन मित्तल,गौरव रोहिल्ला, नवीन भाटिया, मुकेश कुमार ,वीना गुप्ता,बंटी सरदार, विक्रम सैनी, सुनील बाबू,हरविंदर चट्ठा,वेदप्रकाश नन्दवानी,मोहनलाल वर्मा, रामनिवास सेठु, कृष्ण जांगड़ा मौजूद रहे।