विधायक शैली चौधरी ने नारायणगढ़ व शहजादपुर अनाज मंडी का दौरा कर किसानों व आढतियों की समस्याओं को सुना
सत्य खबर, नारायणगढ़ (सरिता धीमान)। हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष चौधरी रामकिशन गुज्जर व विधायक शैली चौधरी ने विश्राम गृह नारायणगढ़ में लोगों की समस्याएं सुनी व अधिकारियों को समस्याओं का समाधान करने बारे निर्देश दिये। विधायक शैली चौधरी ने नारायणगढ़ व शहजादपुर अनाज मंडी का दौरा कर किसानों व आढतियों की समस्याओं को सुना। विधायक ने कहा कि अनाज मंडी में किसानों व आढतियों ने अपनी समस्याओं के बारे जानकारी दी है जिनके हल करने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिये गए हैं। उन्होंने अधिकारियों को अनाज मंडी में साफ सफाई रखने व फसल लेकर पहुंचने वाले किसानों के लिए उचित प्रबंध किये जाने बारे निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि मौजूदा सरकार के राज में किसान, आढती, व्यापारी, कर्मचारी सभी वर्गों के लोग परेशान हैं। सरकार को किसानों की फसल को उचित दाम पर खरीदने का उचित प्रबंध करना चाहिये।

हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष चौधरी रामकिशन गुज्जर ने कहा कि मौजूदा सरकार किसान विरोधी सरकार है जिसने किसानों के खिलाफ तीन काले कानून लागू किये थे जिन्हें वापिस करवाने के लिए किसानों को एक साल तक धरने पर बैठने को मजबूर किया। किसानों को किसी भी फसल का एमएसपी नहीं दिया जाता। सरकार किसानों को शुरू से ही परेशान कर रही है। किसानों को फसल की पेमेंट लेने के लिए भी धरने प्रदर्शन करने पड़ते हैं। उन्होंने कहा कि सरकार हर मामले में फेल साबित हो चुकी है। लोगों द्वारा चुनी गई पंचायतों को काम नहीं करने दिया जा रहा। शहरों में एनडीसी जारी करवाने में आ रही परेशानियों से लोग तंग आ चुके हैं। लोग परिवार पहचान पत्र में ठीक जानकारी नहीं होने के कारण परेशान हो चुके हैं। हजारों परिवारों के बीपीएल कार्ड काट दिये गए हैं लेकिन सुनने वाला कोई नहीं है। गुज्जर ने कहा कि कांग्रेस पार्टी हर समय चुनाव के लिए तैयार है और आने वाले चुनाव के बाद कांग्रेस बहुमत के साथ सत्ता में आयेगी जिसके बाद सभी वर्गों के लोगों की समस्याओं का समाधान किया जायेगा। मीडिया कर्मियों पर कार्यवाही किये जाने के बारे पूछे जाने पर गुज्जर ने कहा कि भाजपा लोकतंत्र के चौथे स्तंभ की आवाज को दबाना चाहती है ताकि इनके घोटाले उजागर न हों जो लोकतंत्र के लिए ठीक नहीं है। इस अवसर पर बिरेन्द्र सिंह गुज्जर, गुरमिन्द्र सिंह बेरखेड़ी, रणजीत सिंह रामगढ़, सर्वजीत सिंह, कुलबीर सिंह, माम चन्द मुकंदपुर, प्रवीण शर्मा, चेयरमैन पंचायत समिति नीरज शाहपुर, संदीप नखडौली, अमित विकास, सतपाल टोका, बलविन्द्र धीमान, बलविन्द्र वालिया, मेजर वासलपुर, राजबीर कोडवा, नीसू तसडौली, गगन बेरखेडी, रविन्द्र बरौली, बृज मोहन सैनी, रवि सैनी व मुकेश धीमान शहजादपुर सहित भारी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे।