सत्य खबर, नई दिल्ली।
पिछले कई दिनों से दिल्ली में अगल-अगल विधायकों व नेताओं की चल रही बैठकों के बाद बनाई गई कमेटी ने कांग्रेस अध्यक्ष को अपनी रिपोर्ट सौप दी है। पंजाब कांग्रेस की अंतर्कलह दूर करने के लिए पार्टी हाईकमान राज्य सरकार में एडजस्टमेंट और पार्टी में सोशल इंजीनियरिंग का फार्मूला अपनाएगी। सूत्रों के अनुसार नवजोत सिंह सिद्धू को सरकार में एडजस्ट किया जाएगा। पंजाब विधानसभा चुनाव वर्ष 2022 की शुरुआत में होने हैं। चुनाव नजदीक होने के कारण कांग्रेस के पास काफी सीमित विकल्प हैं। इसलिए पार्टी सोशल इंजीनियरिंग और एजडस्टमेंट पालिसी को अपना रही है।
सूत्रों की माने तो नवजोत सिंह सिद्धू को उप मुख्यमंत्री बनाया जा सकता है। इसके साथ ही पार्टी के कुछेक दलित मंत्रियों के विभागों में फेरबदल करके उन्हें कुछ महत्वपूर्ण विभाग दिए जाएंगे। जिससे दलित समुदाय में यह संदेश जाए कि पार्टी दलितों का पूरा ख्याल रखती है। दरअसल भाजपा ने दलित को मुख्यमंत्री व अकाली दल ने दलित को उप मुख्यमंत्री बनाने का पासा फेंका है। इसलिए कांग्रेस भी दलित चेहरे को पार्टी में एडजस्ट करेगी।
वहीं दूसरी तरफ सूत्र बता रहे हैं कि कमेटी ने जो रिपोर्ट सौपी है। उसमें कहा गया है कि मुख्यमंत्री से विधायकों की नाराजगी जरूर है लेकिन विरोध नहीं। इसके अलावा यह भी सपष्ट किया गया है कि नवजोत सिंह सिद्धू पार्टी की जरूरत हंै लेकिन सबसे बड़ा पद नहीं दिया जा सकता। इसके अलावा प्रदेश अध्यक्ष को बदलना चाहिए तथा जो अफ सरशाही विधायकों पर हावी है उस पर लगाम लगाई जाए। यही नहीं मुख्यमंत्री के साथ 2 उपमुख्यमंत्री और प्रदेश अध्यक्ष जल्द नियुक्त किया जाए या फि र प्रदेश अध्यक्ष के साथ दो कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किए जाएं और उपमुख्यमंत्री, प्रदेश अध्यक्ष और कार्यकारी अध्यक्ष हिन्दु और दलित नेता होने चाहिए।
Aluminum scrap industry Aluminium recycling resourcefulness Metal reclamation and recovery center
Aluminium recycling rate optimization Aluminium scrap electroplating Metal reprocessing facilities