Panipat
पानीपत : खाली होने लगे हाईवे, जाम खुला

सत्यखबर
कृषि कानूनों के विरोध में आंदोलन कर चक्का जाम कर रहे किसान अब हाईवे से लौट गए हैं। चक्का जाम समाप्त कर दिया गया है। हाईवे को खाली कर रहे हैं। वहीं वाहनों का आवागमन भी शुरू हो गया है। पानीपत टोल प्लाजा को खाली कर दिया गया है। वाहन आने जाने लगे।
करनाल में शांतिपूर्ण चक्का जाम
किसानों ने अपने ऐलान के मुताबिक सभी प्रमुख स्थानों पर जाम लगाया। शनिवार को निर्धारित समय से पहले ही काफी संख्या में किसान चिन्हित किए गए 11 स्थानों पर जुटने लगे थे। इसके बाद ठीक 12 बजे जाम शुरू कर दिया गया। जिले में किसानों का सबसे ज्यादा फोकस दिल्ली चंडीगढ़ नेशनल हाईवे स्थित बसताड़ा टोल प्लाजा पर रहा। जबकि अन्य स्थानों में उन्होंने मेरठ रोड, निसिंग में गुरुद्वारे के समीप, इंद्री में अनाज मंडी के पास, जलमाना में प्योंत टोल प्लाजा और असंध में जींद हाईवे सहित कुल 11 जगह जाम लगाकर अपनी एकजुटता दर्शाई।
Pingback: झज्जर : दोपहर तीन बजे के बाद चलीं रोडवेज बसें – Satya khabar india | Hindi News | न्यूज़ इन हिंदी | Breaking News in Hindi | Satya khabar india News
Pingback: राकेश टिकैत – 2 अक्टूबर तक गाजीपुर बॉर्डर पर बैठेंगे – Satya khabar india | Hindi News | न्यूज़ इन हिंदी | Breaking News in Hindi | Sat