Panipat
पानीपत : बस स्टैंड के नजदीक ग्यारहवीं कक्षा के छात्र को दौड़ा-दौड़ाकर मारा

सत्यखबर,पानीपत
पानीपत में बस स्टैंड के नजदीक कैथ गांव के युवक सागर की हत्या कर दी गई। दो युवकों ने ताबड़तोड़ सुए घोंपे। लहुलुहान हालत में युवक एक दुकान में जाकर छिप गया। इस बीच, बदमाश वहीं पर सुआ फेंककर भाग गए। दुकान में छिपा सागर वहीं बेसुध होकर गिर गया। उसे ई रिक्शा से सिविल अस्पताल पहुंचाया गया लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका।
दोपहर करीब तीन बजे सागर बस स्टैंड के पास से गुजर रहा था। तभी दो युवकों ने उसके ऊपर हमला कर दिया। कुछ ही देर में आठ-दस लड़के और आ गए। सागर के पेट में कई बार सुआ घोंपा। वह भागकर ठकराल इलेक्ट्रोनिक दुकान में घुस गया। इसके बाद हमलावर वहां से भाग गए। हमला क्यों किया, इसका अभी पता नहीं चल सका है।
बस स्टैंड के पास आमतौर पर भीड़ रहती है। यहां से दो सौ मीटर दूर ही सिटी पुलिस स्टेशन है। युवक पर हमला होता रहा, कोई उसे बचाने के लिए आगे आने की हिम्मत नहीं जुटा सका। हमलावरों के जाने के बाद ही राहगीरों ने उसे ई रिक्शा से अस्पताल पहुंचाया। पर तब तक खून बेहद बह चुका था। अस्पताल पहुंचने से पहले ही उसने दम तोड़ दिया।
मूल रूप से जींद के कालवा का सागर का परिवार अब पानीपत की मुखीजा कालोनी में रह रहा है। सागर ग्यारहवीं कक्षा में पढ़ता था। बस स्टैंड के पास प्रत्यक्षदर्शी पवन ने बताया कि उन्होंने कुछ हमलावरों को देखा था। बोरे में हथियार भरकर लाए थे। एक युवक दूसरे को कह रहा था, सारे हथियार ले लिए न। पवन ने बताया कि यहां दो दिन से कुछ युवक चक्कर लगा रहे थे। शायद सागर की रेकी कर रहे थे। मौका देखकर हत्या कर दी।
Pingback: दुष्यंत चौटाला बोले- MSP पर खरीदी जाएंगी 6 फसलें, J फोरम कटते ही मिलेगा पैसा – Satya khabar india | Hindi News | न्यूज़ इन
Pingback: नांगल चौधरी : सड़क हादसे में गांव जैनपुर के सरपंच की मौत, बुलेरो में निजामपुर से लौट रहे थे घर – Satya
Pingback: हरियाणा प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता ने भाजपा को कहा बेशर्म पार्टी – Satya khabar india | Hindi News | न्यूज़ इन हिंदी |
Pingback: नवदीप कौर को पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट से तीसरे मामले में मिली जमानत – Satya khabar india | Hindi News | न्यूज़ इन हि