सत्यखबर, पानीपत
बता दे की पानीपत में वीरवार को सुबह मौसम साफ है। सुबह से ही तेज धूप के चलते उमस भरी गर्मी से राहत नहीं मिल रही है। मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को बारिश होने की उम्मीद है। जिससे तापमान में गिरावट रहेगी। पानीपत में वीरवार को अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस का अनुमान है। वहीं न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस होगा।
मौसम विभाग के अनुसार, शुक्रवार शनिवार को हल्की बारिश होने की संभावना है। मानसून की अक्षीय रेखा का पश्चिमी सिरा अपने सामान्य स्थिति में था, लेकिन बंगाल की खाड़ी या अरब सागर से पर्याप्त नमी उत्तर भाग में लाने में सक्षम नहीं रहा। इसी वजह से उत्तरी भारत में मौसम लंबे समय से शुष्क बना हुआ है।
तीखी धूप, उमस और चिपचिपी गर्मी से लोग परेशान है। बारिश से ही राहत मिलेगी। सितंबर में बारिश बहुत कम हुई। ऐसे में लग रहा है सितंबर सूखा बीत जाएगा। अगस्त माह में अच्छी बारिश दर्ज की गई थी। सिंतबर का पखवाड़ा बीत चुका है। बारिश 8 एमएम ही हो पाई है।वायु गुणव त्ता का स्तर भी लगातार खराब होता जा रहा है। वायु गुणवता 100 अंको से ऊपर पिछले एक सप्ताह से चल रही है। वायु गुणवत्ता का स्तर 169 एमजी रहा। जो खतरनाक स्थिति में गिना जाता है। बारिश से ही वायु गुणवत्ता में सुधार की संभावना है।
https://www.youtube.com/watch?v=HKcLMWvG6M4&t=79s
Aluminium scrap recovery techniques Aluminium recycling industry growth Metal recovery and repurposing