Haryana
पूर्व मंत्री के निधन से राजनीति जगत में शोक
तरावड़ी, (रोहित लामसर)। हरियाणा राज्य के पूर्व मंत्री एवं चार बार नीलोखेड़ी हल्के के विधायक रहे जय सिंह राणा निवासी गांव नड़ाना का करनाल के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। वह कई दिनों से बीमार चल रहे थे। उनका स्वास्थय ठीक नही था। सोमवार को उनके पैतृक गांव नड़ाना में उनका अंतिम संस्कार […]
तरावड़ी, (रोहित लामसर)। हरियाणा राज्य के पूर्व मंत्री एवं चार बार नीलोखेड़ी हल्के के विधायक रहे जय सिंह राणा निवासी गांव नड़ाना का करनाल के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। वह कई दिनों से बीमार चल रहे थे। उनका स्वास्थय ठीक नही था। सोमवार को उनके पैतृक गांव नड़ाना में उनका अंतिम संस्कार किया गया। उनके निधन पर राजनैतिक, धार्मिक एवं सामाजिक संस्थाओं के लोगों ने शोक जताया है। पूर्व मंत्री जयङ्क्षसह राणा के निधन से पूरे राजनीतिक क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। दिगगज नेताओं के साथ-साथ गणमान्य लोगों ने उनकी अंतिम शवयात्रा में हिस्सा लिया। आपको बता दें कि पूर्व मंत्री जय ङ्क्षसह राणा चार बार नीलोखेड़ी हल्के से चुनाव जीतकर सत्ता में रहे। चौधरी जय सिंह राणा ने अपने कार्यकाल में पूर्ण रूप से विकास करवाया। हल्के की जनता मानती है कि उनके द्वारा किए गए विकास कार्यों को भूलाया नही जा सकता। पूर्व मंत्री एवं पूर्व विधायक जयसिंह राणा की दिवंगत आत्मा की शांति के लिए हजारों लोगों की भीड़ ने हाथ जोडक़र उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए प्रार्थना की।