सत्यखबर तरावड़ी (रोहित लामसर) – शहर तरावड़ी में बंदरों ने उत्पात मचाया हुआ है। कस्बे की अलग-अलग कालोनियों में लोगों की छतों पर बंदर उठापठक करते नजर आते हैं। शहरवासियों को बंदरों द्वारा बच्चों के काटने का डर सता रहा है। बंदर कभी गली में घूमते नजर आते हैं तो कभी छते टपकते हैं। यह बंदर लोगों के लिए परेशानी का सबब बने हुए हैं। वार्ड नंबर-4 में पडऩे वाली गुप्ता कालोनी के एक घर से बंदरों का झुंड फ्रिज में से सामान निकालकर ले गए व एक अन्य घर की छत से कपड़े उठाकर चलते बने।
इसके अलावा बंदरों ने तरावड़ी अनाज मंडी में स्थित अम्बे गैस एजैंसी में भी जमकर 2 घंटे तक उत्पात मचाया। यहां पर बंदर कंप्यूटर की एल.ई.डी. के पास बैठकर की-बोर्ड छेडऩे लग गए। यदि कोई इन बंदरों को हटाने की जहमत उठाते तो यह बंदर काटने को झपटते। अम्बे गैस एजैंसी में बंदरों ने उत्पात मचाते हुए कागजों को इधर-उधर बिखेर दिया, इसके अलावा सामान के साथ छेड़ाछाड़ी भी की। शहरवासियों ने मांग की है कि इन बंदरों को जल्द से जल्द पकड़ा जाए।
Scrap metal waste disposal Ferrous material scrap recovery Iron and steel scrapping and recycling
Ferrous material theft prevention, Iron scrap processing services, Metal waste reclaiming
Scrap aluminum sourcing Aluminium scrap CNC cutting Scrap metal reclamation and recovery center