सत्यखबर तरावड़ी (रोहित लामसर) – ब्रेन ओ ब्रेन तरावड़ी में दीपावली के उपलक्ष में बच्चों के बीच रंगोली व पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसका नेतृत्व ब्रेन ओ ब्रेन तरावड़ी की मैनेजिंग डायरैक्टर रेनू गुप्ता ने किया। उन्होंने बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें दीपावली पर्व की शुभकामनाएं दी। रंगोली प्रतियोगिता में अवनि, देवांक, हार्दिक, तनमय, तनिष्क, आशूतोष, प्रयशदीप, यक्षम, सक्षम समेत अन्य बच्चों ने दीपावली पर्व पर आतिशबाजी न चलाने के लिए प्रेरित करने वाले अनेक रंग कागज पर उकेरे। दीपावली पर्व को लेकर ब्रेन ओ ब्रेन तरावड़ी के बच्चों ने सुंदर-सुंदर रंगोली बनाई।
उन्होंने पोस्टर पर दीपावली पर्व पर भाईचारे का संदेश देने के लिए स्लोगन लिखे। सभी बच्चों को मिठाईयां वितरित की गई। ब्रेन ओ ब्रेन तरावड़ी की मैनेजिंग डायरैक्टर रेनू गुप्ता ने बच्चों को दीपावली पर्व का महत्त्व बताया। उन्होंने कहा कि इस तरह की गतिविधियों से बच्चों में आत्मविश्वास पैदा होता है। न केवल बच्चों को आगे बढऩे का मौका मिलता है बल्कि उनके अंदर छिपी प्रतिभा भी निखरकर सामने आती है। उन्होंने बताया कि ब्रेन ओ ब्रेन भी बच्चों के बेहतर भविष्य के लिए कार्य कर रहा है। ब्रेन ओ बे्रन बच्चों को आगे बढऩे की तरफ प्रेरित करता है। इस अवसर पर डायरैक्टर रेनू गुप्ता व सौरभ गुप्ता समेत बच्चों के अभिभावक भी मौजूद रहे।
Metal reprocessing depot Ferrous material salvage and recovery Iron recycling depot
Ferrous scrapyards, Iron repurposing services, Scrap metal melting
Scrap aluminium allocation Scrap aluminium material traceability Scrap metal recovery and reclamation