Haryana
बाल विकास स्कूल में हुआ खेलों का आयोजन – देशवाल
सत्यखबर पिल्लूखेड़ा (संजय जिन्दल) – बाल विकास वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय धड़ौली में खेल कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रम में बच्चों ने रस्सा कस्सी, 100 व 400 मीटर दौड़, स्लो साइकिल रेस, निम्बूरेस, रिले रेस आदि अन्य खेलों में भाग लिया। प्राइमरी कक्षाओं के बच्चों ने बिस्$कुट इटिंग, पैस्ट्री इटिंग, बैलून गेम, म्यूजिक चेयर आदि खेलों […]
सत्यखबर पिल्लूखेड़ा (संजय जिन्दल) – बाल विकास वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय धड़ौली में खेल कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रम में बच्चों ने रस्सा कस्सी, 100 व 400 मीटर दौड़, स्लो साइकिल रेस, निम्बूरेस, रिले रेस आदि अन्य खेलों में भाग लिया। प्राइमरी कक्षाओं के बच्चों ने बिस्$कुट इटिंग, पैस्ट्री इटिंग, बैलून गेम, म्यूजिक चेयर आदि खेलों में भाग लिया।
विद्यालय के प्रबंधक कश्मीर देशवाल व ऊषा देशवाल ने बताया कि इस प्रकार के खेल आयोजन से ही बच्चों के मनोरंजन के साथ-साथ उनमें प्रतियोगिता की भावना का विकास भी होता है। प्राचार्या ऊषा देशवाल ने विजेता बच्चों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस दौरान अध्यापक राजकुमार, संजय, कुलदीप, रामदास, टेकराम, हितेश, जगबीर, अजय, सुनीता, मुकेश, सुषमा, ऊषा व गीता आदि मौजूद रहे।