तरावड़ी, (रोहित लामसर)
मिशन मोदी पी.एम. अगेन के प्रदेश मंत्री एवं युवा नेता बिट्टू त्यागी ने कहा
कि भाजपा सरकार ने हर वर्ग का भला किया है। भाजपा राज से हर वर्ग खुश हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल की बिजली बिल की राहत आम जनता के लिए बहुत बड़ी सौगात है। भाजपा सरकार के राज में बिजली उपभोक्तओं को बिजली बिल में बड़ी सौगात मिली है। जिससे गरीब वर्ग के तबके के लोगों में खुशी की लहर है। मिशन मोदी पी.एम. अगेन के प्रदेश मंत्री बिट्टू त्यागी तरावड़ी अनाज मंडी में आयोजित कार्यकत्र्ताओं की एक बैठक को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने विशेष तौर पर शिरकत की। बैठक के दौरान उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने सभी वर्गों को एक नजर से देखा है। आम जनता को भाजपा सरकार ने खुश कर दिया है। युवाओं को रोजगार दिया जा रहा है। हर वर्ग के लोगों के लिए कल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही हैं। बिट्टू त्यागी ने कहा कि प्रदेश का हर परिवार आसानी से बिजली का बिल भरने में सक्षम होगा और बिजली चोरी में भी अंकुश लगेगा। उन्होंने कहा कि मिशन मोदी पी.एम. अगेन के कार्यकत्र्ता भी अब भाजपा सरकार द्वारा चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओं को घर-घर तक पहुंचा रहे हैं। जिससे हर योजना आम आदमी तक पहुंच सके। इस अवसर पर प्रदेश मंत्री बिट्टू त्यागी, ईश्वर गोयल, जसवंत कांबोज, उमेश सिंंह, प्रभात गोयल, अशोक शर्मा, राजू तरावड़ी समेत कई कार्यकत्र्ता मौजूद रहे।
Metal waste reclamation centers Ferrous material recycling market intelligence Iron and steel waste disposal
Ferrous scrap handling, Iron material reclamation, Scrap metal reclamation processing
Scrap aluminium reuse strategies Aluminium recycling management Scrap metal industry certifications
Aluminium scrap handling equipment Scrap aluminium ferrous metal Metal trade compliance