Assandh
बिजली बोर्ड के प्रांगण मे रोडवेज कर्मचारियों की हड़ताल के समर्थन में दूसरे दिन भी हड़ताल जारी
सत्यखबर असंध (रोहताश वर्मा) – एच एस ई बी वर्कर यूनियन की ओर बिजली बोर्ड के प्रांगण मे रोडवेज कर्मचारियों की हड़ताल के समर्थन में दूसरे दिन भी हड़ताल जारी रही जिसकी अध्यक्षता सब यूनिट-1 प्रधान बलविन्द्र सिंह वही मंच का संचालन संजय शर्मा ने किया। कर्मचारियों ने मांगो को लेकर नारेबाजी कर सरकार के […]
सत्यखबर असंध (रोहताश वर्मा) – एच एस ई बी वर्कर यूनियन की ओर बिजली बोर्ड के प्रांगण मे रोडवेज कर्मचारियों की हड़ताल के समर्थन में दूसरे दिन भी हड़ताल जारी रही जिसकी अध्यक्षता सब यूनिट-1 प्रधान बलविन्द्र सिंह वही मंच का संचालन संजय शर्मा ने किया। कर्मचारियों ने मांगो को लेकर नारेबाजी कर सरकार के खिलाफ रोष प्रकट किया। महासंघ के ब्लाक सचिव शिव कुमार शर्मा ने कहा कि रोडवेज कर्मचारियों के समर्थन में हड़ताल अनिशिचतकालीन जारी रहेगी। उन्होने कहा कि जब तक सरकार मांगे नही मानती और 720 परमिट रद्द नही करती तब तक हडताल जारी रहेगी।
सब यूनिट सचिव आजाद सिंह ने कहा कि सरकार जो ये 720 परमिट जारी कर रही है उसको लेकर रोडवेज के समर्थन मे अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू की है और जब तक 720 परमिट को रद्द नही किया जाता तब तक हडताल जारी रहेगी। केन्द्रीय परिषद के सह वित सचिव जयपाल सिंह ने कहा कि अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी रहेगी और हमें हड़ताल करने व बिजली बंद करने का कोई शौंक नही है वही सरकार हमारे शीर्ष नेताओ को बुलाए और वार्ता करे। उन्होने कहा कि समान काम समान वेतन दिया जाए और कच्चे कर्मचारियों को पक्का किया जाए।
जयपाल सिंह ने कहा कि सरकार जो 720 प्राइवेट परमिट देने जा रही हैं वो बहुत बड़ा घोटाला है। उन्होने कहा कि 720 परमिट रद्द किए जाए नही तो न कोई बस चलेगी और न ही बिजली का लट्टू जलेगा। उन्होने कहा कि सरकार मे दम हैं तो हमे गिरफ्तार करके दिखाए। कांग्रेस नेता सुनील सिंधड ने भी कर्मचारियों को समर्थन देते हुए कहा कि सरकार कर्मचारियों की मांगो को बातचीत के जरिए हल करे।
इस अवसर पर सतपाल सैनी, बजिन्द्र सिंह, सचिन राणा, सुरेन्द्र जांगडा, प्यारे लाल, बिजेन्द्र मेहरा, सुरेन्द्र मान, सतबीर सिंह, अशोक कुमार, राजेश ढूल, बलबीर सिंह, सुनील कुमार सहित अन्य मौजूद रहे।