Gurugram
बीच सड़क भिड़े कांग्रेसी! सुखबीर कटारिया और अजय यादव में बड़ी नोक झोक

सत्य खबर,गुरुग्राम
हरियाणा कांग्रेस की गुटबाजी एक बार फिर आई सामने| हुड्डा और पूर्व मंत्री गुट में देखने को मिला घमासान| दोनों गुटों में श्रेष्ठता को लेकर हुई तू-तू, मैं-मैं| सरकार के खिलाफ निकाले प्रदर्शन के दौरान भिड़े थे दोनों गुट| हरियाणा प्रदेश कांग्रेस पार्टी में एक बार फिर से गुटबाजी सामने आई है|
यह भी पढ़े:- https://www.facebook.com/hr20newsindia/videos/3823541081068587/
बुधवार को साइबर सिटी गुरुग्राम में कांग्रेसियों के बीच चौधर को लेकर काफी घमासान देखने को मिला….जहां कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री कैप्टन अजय यादव और सुखबीर कटारिया की जुबानी जंग कैमरे में कैद हो गई|
बता दें कि रोहतक में हुए किसानों के लाठीचार्ज मामले को लेकर गुरुग्राम में कांग्रेस द्वारा सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया जा रहा था…लेकिन इस विरोध प्रदर्शन में पूर्व मंत्री कैप्टन अजय और पूर्व मंत्री सुखबीर कटारिया शरेआम भिड़ गए| और दोनों नेता कार्यकर्ताओं के बीच खुद को सर्वश्रेष्ठ बताने में लग गए…अपने अपने समर्थकों के साथ मिनी सचिवालय के सामने आई नेताओं की ये “तू तू मैं मैं” पूर्व मंत्री कैप्टन अजय यादव और भूपिंद्र हुड्डा गुट पूर्व खेल मंत्री सुखबीर कटारिया के बीच की है|
Pingback: भूमि बिक्री में आरबीआई की मंजूरी की आवश्यकता: सुप्रीम कोर्ट – Satya khabar india | Hindi News | न्यूज़ इन हिंदी | Breaking Ne