Haryana
बेटियों को बचाना व शिक्षित करना सभी का कर्तव्य – अमन गुप्ता
सत्यखबर तरावड़ी (रोहित लामसर) – शिव शक्ति इंटर गलोब एक्सपोर्ट के एम.डी. एवं समाजसेवी अमन गुप्ता ने कहा कि बेटियों को बचाना व शिक्षित करना हम सबका परम कर्तव्य है। कन्या भ्रूण हत्या जैसी सामाजिक बुराई के खिलाफ हम सबको संकल्प लेकर इसे जड़मूल से समाप्त करना होगा। उन्होंने कहा कि पूरे राज्य में बेटी […]
सत्यखबर तरावड़ी (रोहित लामसर) – शिव शक्ति इंटर गलोब एक्सपोर्ट के एम.डी. एवं समाजसेवी अमन गुप्ता ने कहा कि बेटियों को बचाना व शिक्षित करना हम सबका परम कर्तव्य है। कन्या भ्रूण हत्या जैसी सामाजिक बुराई के खिलाफ हम सबको संकल्प लेकर इसे जड़मूल से समाप्त करना होगा। उन्होंने कहा कि पूरे राज्य में बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान चलाया जा रहा है।
इस अभियान के दौरान अच्छे परिणाम सामने आए भी हैं, लेकिन अब भी हमें बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत जागरूक होकर सभी को इससे प्रेरित करना होगा। शिव शक्ति इंटर गलोब एक्सपोर्ट के एम.डी. एवं समाजसेवी अमन गुप्ता राईस मिल में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने कहा कि कन्या भ्रूण हत्या पाप नही बल्कि महापाप हैं। हमें इस बुराई को खत्म करने के लिए आगे आना होगा।
यदि हम सभी मिलकर देश में फैली सामाजिक बुराईयों के खिलाफ एकजुट होंगे तो अवश्य ही देश में फैली सामाजिक बुराईयों का खात्मा किया जा सकता है। अमन गुप्ता ने कहा कि बेटियां एक ही नही बल्कि 2-2 घरों की लाज ढोहती हैं। ऐसे में हमें बेटी-बचाओ अभियान को आगे लेकर जाना होगा। उन्होंने कहा कि बेटियां भी शिक्षित होकर कल्पना चावला जैसे मुकाम तक पहुंच सकती है।