Haryana
बैंक की कार्यप्रणाली से लोगों में रोष, नही निपट रहे कामकाज
सत्यखबर तरावड़ी (रोहित लामसर) – तरावड़ी की अनाज मंडी में स्थित बैंक ऑफ इंडिया की कार्यप्रणाली से लोगों में खासा रोष व्याप्त है। बैंक में स्टाफ सदस्य न मिलने के कारण उपभोक्ताओं के कामकाज नही निपट रहे हैं। उपभोक्ताओं ने आरोप लगाया कि वह कई-कई दिन से बैंक में चक्कर काट रहे हैं, लेकिन उनके […]
सत्यखबर तरावड़ी (रोहित लामसर) – तरावड़ी की अनाज मंडी में स्थित बैंक ऑफ इंडिया की कार्यप्रणाली से लोगों में खासा रोष व्याप्त है। बैंक में स्टाफ सदस्य न मिलने के कारण उपभोक्ताओं के कामकाज नही निपट रहे हैं। उपभोक्ताओं ने आरोप लगाया कि वह कई-कई दिन से बैंक में चक्कर काट रहे हैं, लेकिन उनके काम नही हो रहे हैं। उन्होने बताया कि जब भी वह बैंक में आते हैं तो उन्हें स्टाफ कर्मचारी नही मिलते।
जानकारी देते हुए बैंक उपभोक्ता, सोनी, संगीता, कमलेश, बलबीर सिंह, भीम सिंह, रिया, प्रदीप के अलावा अन्य उपभोक्ताओं ने बताया कि वह कई दिन से बैंक के चक्कर काट रहे हैं, लेकिन उनके कामकाज नही निपट रहे हैं। भीम सिंह ने बताया कि उसका बैंक ऑफ इंडिया में बैंक खाता हैं, उसके बैंक खाते में सिलैंडर की सब्सिडी नही आ रही है। वह तीन-चार दिन से बैंक में सब्सिडी चैक करवाने के लिए जा रहा है, लेकिन उन्हें यह कहकर वापिस भेज दिया जाता है कि आज वह छुट्टी पर है और आज वह फिल्ड में हैं। इसके अलावा सावित्री देवी ने बताया कि उसने अपने अकाऊंट से पैंशन निकलवानी है, लेकिन यहां पर कोई सुनने वाला नही है।
वहीं सोनी देवी ने बताया कि उसने बैंक कॉपी की एंट्री करवानी हैं, लेकिन आज तक भी एंट्री नही हुई। उपभोक्ताओं ने आरोप लगाया कि बैंक ऑफ इंडिया में कर्मचारी सबसे पहले अपने चहेतों के कार्य करते नजर आते हैं, उन्हें उपभोक्ताओं के कामकाज से कुछ लेना-देना नही है। इस बारे में जब बैंक अधिकारियों से बातचीत की गई तो उन्होंने बताया कि आज कुछ कर्मचारी छुट्टी पर हैं। इसलिए कई उपभोक्ताओं के कामकाज नही हो पाए।