Haryana
बैठक के बाद पल्लेदारों ने की हड़ताल समाप्त
सत्यखबर तरावड़ी (रोहित लामसर) – मंडी एसोसिएशन की बैठक का आयोजन कार्यालय में किया गया। जिसमें मंडी के आढि़तयों और पल्लेदारों ने हिस्सा लिया। इस दौरान पल्लेदारों द्वारा की जाने वाली हड़ताल को समाप्त करने का ऐलान किया गया। बीते दिनों मंडी में बिकने वाले धान में पंखा न लगाने को लेकर मजदूरों ने हड़ताल […]
सत्यखबर तरावड़ी (रोहित लामसर) – मंडी एसोसिएशन की बैठक का आयोजन कार्यालय में किया गया। जिसमें मंडी के आढि़तयों और पल्लेदारों ने हिस्सा लिया। इस दौरान पल्लेदारों द्वारा की जाने वाली हड़ताल को समाप्त करने का ऐलान किया गया। बीते दिनों मंडी में बिकने वाले धान में पंखा न लगाने को लेकर मजदूरों ने हड़ताल का बिगुल बजाने का ऐलान किया था। पल्लेदारों ने बताया कि प्रदेश व जिले की कई मंडियां ऐसी हैं, जहां पर धान में पंखा लगाने पर पांबदी है, इसलिए शहर की मंडी में भी धान पर पंखे को बंद किया जाए, ताकि हमें धान की तुलवाई में जो मजदूरी मिलती है उसे बढ़ाया जा सकेगा।
जानकारी देते हुए न्यू ग्रेन मर्चैंट एसेसिएशन के अध्यक्ष शीशपाल गुप्ता ने कहा कि आपसी सहमति के बाद तरावड़ी अनाज मंडी में मंडी में पंखे को चलाने का फैसला लिया गया हैै। उन्होंने कहा कि पल्लेदारों व मजदूरों की जो भी मांगे होंगी, उन पर भी मंथन किया जाऐगा। बैठक में राईस एसोसिएशन के अध्यक्ष नरेश बंसल, न्यू ग्रेन मचैंट एसोसिएशन के अध्यक्ष शीशपाल गुप्ता, सचिव राकेश हंस, मुकेश गुप्ता, संदीप गुप्ता, बलविन्द्र राणा, सुधीर राणा, रमेश कुमार, ज्ञानी ङ्क्षसह, धनपत समेत कई लोग मौजूद रहे।